Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: इन्फ्लूएंजा सब टाईप एच-3  एन-2 के संक्रमण की रोकथाम के लिए रतलाम में गाइड लाइन जारी

admin

Thu, Mar 16, 2023

रतलाम 15 मार्च 2023/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीजनल इन्फ्लूएंजा सब टाईप (एच-3, एन-2) संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि भारत के विभिन्न प्रदेशों में इन्फ्लूएंजा सब टाईप एच-3, एन-2 के संक्रमण की सूचना प्राप्त हुई है इसके लक्षणों में खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ वीजिंग साउण्ड शामिल हैं।

डॉ. ननावरे ने बताया कि इन्फ्लूएंजा सब टाइप (एच-3, एन-2) के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोऐं, मास्क पहने एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, मुंह और नाक को ढंकें, छींकते और खांसते समय मुंह को ढंक कर रखें, अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें, हाथों से बार-बार आंख और नाक को छूने से बचें, पैरासिटेमॉल टेबलेट का सेवन बुखार और बदन दर्द में करें। कोरोना संक्रमण के समय जारी गाइडलाइन का पुन: अनुसरण करें, स्वयं सुरक्षित रखें और परिवार को भी सुरक्षित करें।

सीएमएचओ ने बताया कि इन्फ्लूएंजा सब टाईप एच-3, एन-2 के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण हेतु क्या न करें, हाथ न मिलायें, छू कर अभिवादन न करें, सार्वजनिक स्थलों पर न थूकें, दूसरों के साथ नजदीक बैठकर भोजन ग्रहण न करें, एन्टीबायोटिक औषधि का सेवन बिना चिकित्सक के परामर्श के न करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें