Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: अवैध खनन के 19 प्रकरणों में कलेक्टर ने 74 लाख से अधिक राशि का अर्थदंड आरोपित किया

admin

Wed, Feb 15, 2023

रतलाम 14 फरवरी 2023/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण के 19 प्रकरणों में 74 लाख 53 हजार रुपए का अर्थदंड आरोपित किया है।

कलेक्टर द्वारा उक्त प्रकरणों में 50 लाख 40 हजार रुपए अनुमानित मूल्य के 9 वाहन राजसात किए गए हैं। इनमें एक जेसीबी वाहन, 2 डंपर तथा 6 ट्रैक्टर ट्राली शामिल है। इसके अलावा अवैध रूप से भंडारण की गई 50 हजार रुपए अनुमानित मूल्य का 801 घन मीटर रेत तथा गिट्टी खनिज राजसात किया गया है। कलेक्टर द्वारा खनिजों के 9 अवैध उत्खनन, परिवहन प्रकरणों में 32 लाख 45 हजार 600 रुपए अर्थदंड आरोपित किया गया है। इसी प्रकार खनिजों के अवैध भंडारण के 10 प्रकरणों में 42 लाख 7 हजार 500 रुपए अर्थदंड आरोपित किया गया है।


कलेक्टर द्वारा जिन व्यक्तियों के वाहन जप्त कर अर्थदंड आरोपित किया गया है उनमें थांदला के गुरुकृपा इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर दिनेश सोलंकी, ताल के साजिद खा, आबिद बैग, ग्राम रामगढ़ तहसील ताल के रतनलाल बागरी, ताल के जबर खान, ग्राम बालाहेड़ी ठानी तहसील मल्हारगढ़ मंदसौर के बंसीलाल रायका, ग्राम भवखेड़ी तहसील आलोट नगसिंह सोंधिया शामिल है।


अवैध भंडारण में जिन व्यक्तियों के विरुद्ध अर्थदंड आरोपित किया गया है उनमें ग्राम लूणी तहसील ताल के शिवराजसिंह, खातीपुरा जावरा के इमदाद, जवाहर पथ जावरा के कुलदीपसिंह, नाना साहब का बाग जावरा के इकबाल, कोठी बाजार जावरा के गौरव लुनीया, शिकारीपुरा जावरा के विकास भंडारी, आखरीपूरा जावरा के शाहरुख, बन्नाखेड़ा जावरा के शेरू खान, मुगलपुरा जावरा के पाक़ीज़ा बिल्डिंग मैटेरियल एंड सप्लायर शकील पठान, ग्राम इसरथूनी के गोपाल तथा ग्राम पलसोड़ा के धर्मेंद्र राठौर शामिल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें