Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: पिपलोदा में 109.89 लाख के‌ लोकार्पण तथा 30.03 लाख के भूमि पूजन हुए

admin

Fri, Feb 17, 2023

17 फरवरी 2023/ रतलाम जिले में विकास यात्रा के दौरान 17 फरवरी को जनपद पंचायत पिपलौदा के विभिन्न ग्रामों में 109.89 109.89 लाख रुपए लागत के 4 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा 30.03 लाख रूपए लागत के 8 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभी लोकार्पण, भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों के हाथों हुए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े ने बताया कि 17 फरवरी को जनपद पंचायत पिपलौदा के ग्राम कालूखेडा में 8.16 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाले नाला निर्माण, ग्राम जेठाना में 10 लाख रुपए लागत के सी.सी. रोड, ग्राम तालीदाना में 37.53 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन अन्तर्गत पानी की टंकी निर्माण तथा 54.20 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाली नल-जल योजना का लोकार्पण किया गया।

वहीं ग्राम कालूखेडा में 5 लाख रुपए लागत से अन्नपूर्णा मंदिर के पास शासकीय भूमि पर सांस्कृतिक शेड निर्माण, ग्राम कालूखेडा में 5.86 लाख रुपए लागत से माँ जी साहब श्रीमती कमलाकुंवर स्मृति उद्यान, ग्राम जेठाना में 5.86 लाख रुपए लागत से बडे मगरे के पास निर्मल नीर, 2.10 लाख रुपए लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण, 3.15 लाख रुपए लागत से पेयजल टंकी के पास मेस फेसिंग व पेवर ब्लाक निर्माण, 1 लाख रुपए लागत से स्ट्रीट लाईट लेम्प प्रकाश तथा ग्राम तालीदाना में 3.06 लाख रुपए लागत से सीसी रोड कार्य का भूमिपूजन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें