Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: सीईओ जिला पंचायत द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में जिले में 5 हजार रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा

admin

Thu, Jul 27, 2023

रतलाम 26जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का क्रियान्वयन रतलाम जिले में गंभीरता के साथ किया जा रहा है। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु एक बैठक सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव द्वारा जिले के व्यापारी संघ, उद्योगपतियों के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री वैष्णव ने सभी उद्योगपतियों, व्यापारियों से कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लागू की गई योजना युवाओं के उत्कृष्ट भविष्य के लिए है। योजना द्वारा युवाओं का भविष्य सुधरेगा, कैरियर बनेगा। इसलिए सभी उद्योगपति एवं व्यापारीबंधु योजना के सफल क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग श्री मुकेश शर्मा, आईटीआई प्राचार्य श्री यू.पी. अहिरवार, समाजसेवी श्री गोविंद काकानी, श्री प्रदीप उपाध्याय, उद्योगपति श्री वरुण पोरवाल, लघु उद्योग भारती के श्री चंद्रप्रकाश आवतानी, नमकीन क्लस्टर के श्री आशीष पालीवाल, श्री धवन ठक्कर, श्री तरुण व्यास, सहायक प्रबंधक श्री नीरज वरकडे आदि उपस्थित थे।

बैठक में सीईओ श्री अमन वैष्णव ने कहा कि  जिले में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत 5 हजार रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। इसमें उद्योगों से बड़े स्तर पर सहयोग की अपेक्षा है। उद्योगपति अपने उद्योग में युवाओं को अवसर देकर उनके बेहतर भविष्य के निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। योजना इकाइयों के लिए भी लाभकारी हैं। युवा के मानदेय के अंतर्गत मात्र 25 प्रतिशत राशि औद्योगिक इकाई द्वारा युवा को दी जाएगी, शेष 75 प्रतिशत राशि राज्य शासन देगा जबकि औद्योगिक इकाई को एक प्रशिक्षित युवा के उत्पादन में योगदान का लाभ मिलेगा।

बताया गया कि अभी पोर्टल पर 495 औद्योगिक इकाइयों द्वारा अपना पंजीयन करवाया गया है तथा 750 रोजगार सृजित हुए हैं। इस दिशा में अभी बहुत आगे जाना है। सीईओ श्री वैष्णव ने कहा कि प्रदेश में रतलाम जिले को कम से कम टॉप फाइव में स्थान दिलाना है। उन्होंने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। श्री वैष्णव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री को कमाओ योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के तहत कैंप आयोजित किए जाएं जो जिला मुख्यालय के अलावा औद्योगिक क्षेत्र में रहेंगे। कैंप में उद्योगपतियों के पंजीयन के साथ ही युवाओं का भी पंजीयन किया जाएगा। बैठक के अंत में नवागत सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव का पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन भी किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें