Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: निगम आयुक्त द्वारा जीर्ण-शीर्ण भवन को खाली कर सील करने के निर्देश

admin

Wed, Aug 7, 2024

रतलाम 6 अगस्त। वर्तमान में हो रही अनवरत् वर्षा में जीर्ण-शीर्ण भवनों से किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो इस हेतु जिला कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने मराठो का वास, शहीद चौक व कसारा बाजार स्थित जीर्ण-शीर्ण भवनों का अवलोकन कर भवनों में निवासरत् किरायेदार रहवासी व भवन स्वामियों को भवन रिक्त करने की समझाईश दी।

निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल व उपयंत्रियों के साथ शहीद चौक स्थित लोहा बिल्डिंग, कसारा बाजार स्थित भवन क्रमांक 62/1 भवन स्वामी सतीशचन्द्र-भेरूलाल कसेरा, भवन क्रमांक 61 भूपेन्द्र-भगवानदास पोरवाल, भवन क्रमांक 63 भवन स्वामी प्रहलाद-पुरूषोत्तम व भवन क्रमांक 64 भवन स्वामी घनश्याम-विठठ्ल कसेरा, मराठो वास स्थित भवन क्रमांक 11 भवन स्वामी गोपाल पिता धन्नालाल के जीर्ण-शीर्ण भवनों का निरीक्षण किया।

निगम आयुक्त श्री भट्ट ने निरीक्षण के दौरान भवन स्वामी व किरायेदारों को समझाईश दी की ये भवन जीर्ण-शीर्ण होकर रहने उपयोग नहीं है वर्तमान में हो रही अनवरत् वर्षा से भवन गिरने से किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो इस हेतु भवनों को तत्काल खाली कर दें इस पर रहवासी व भवन स्वामियों ने अपनी सहमति व्यक्त की। निगम आयुक्त श्री भट्ट ने भवन स्वामियों को निर्देशित किया कि किरायेदारों को अन्य भवन में स्थानांतरित करवाये। निगम आयुक्त श्री भट्ट ने भवनों को सील करने के निर्देश उपयंत्रियों को दिये।
इस अवसर पर उपयंत्री सर्वश्री मनीष तिवारी, अनमोल निर्मल, अनुराग डामोर आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें