Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: जिला स्तर जन सुनवाई में 46 आवेदनों के निराकरण हेतु निर्देश जारी किये गए

admin

Tue, May 2, 2023

रतलाम 02 मई 2023/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टेट सभाकक्ष मे सम्पन्न हूई। इस दौरान 46 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए। एसडीएम श्री संजीव पाण्डेडिप्टी कलेक्टर श्री सुनील जायसवालश्री संजय शर्मातहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर ने जनसुनवाई की।

ढोढर निवासी नंदकिशोर तथा ग्रामवासियों ने जनसुनवाई में बताया कि ढोढर-चिकलाना रोड का पानी दोनों साइड से निकल जाता था लेकिन इस वर्ष रेलवे लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया हैजिससे समीप का नाले बन्द हो गया है। नाला बंद हो जाने से रोड का पानी ग्रामीणों के घरों में घुसने से काफी दिक्कतों का सामना करना पडेगा। अतः उक्त रोड पर नाला बनवाने की कृपा की जाए जिससे वर्षा का पानी घरों में नहीं घुसे। आवेदन पर कार्रवाई के लिए सीएमओ जावरा को भेजा गया है।

मधु मईडा ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थिया शिक्षिका के पद अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुई है। प्रार्थी को माह फरवरी का वेतन भुगतान नहीं हुआ है और ना ही पीपीओ जारी किया गया हैपेंशन भी प्राप्त नहीं हो रही हैजिससे पारिवारिक स्थिति काफी चिन्ताजनक हो गई है। वेतन दिलवाने के साथ-साथ पीपीपी जारी करने का कष्ट करें आवेदन संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजा गया है।

ऊकाला रोड निवासी नसीम ने बताया कि प्रार्थिया द्वारा एक मकान बसंत कॉलोनी में क्रय किया गया है जिस पर विद्युत मीटर लगाया जाना है। विद्युत कंपनी के अधिकारियों से मीटर के संबंध में बात की गई तो उनके द्वारा 34 हजार रुपए से अधिक की राशि की मांग की गई जबकि पड़ोसियों द्वारा 12 हजार रुपए का शुल्क देकर मीटर लग वाया गया है। अधिकारियों से बात करने पर भी मीटर नहीं लगाया जा रहा है। अतः विद्युत मीटर लगवाने की कृपा करें। आवेदन मध्यप्रदेश विद्युत मंडल को निराकरण के लिए भेजा गया है।

मोहम्मद शरीफ ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी की एक दुकान कस्तुरबा नगर पर है जिस पर प्रार्थी विगत 20 वर्षों से व्यवसाय करता रहा है। 1 मई को निगम के स्पाट फाइन वालों ने दुकान पर आकर बिना सूचना दिए दुकान को सील कर दिया तथा उक्त दुकान को पुनः शुरु करने हेतु रुपयों की मांग की जा रही है। प्रार्थी के पास मान्यता प्राप्त फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया फूड सेफ्टी सिस्टम का लाइसेंस बना हुआ है। आवेदन निराकरण के लिए नगर निगम को प्रेषित किया गया है।

मराठों के रहवासी आदिल इकराम बेलूत ने बताया कि प्रार्थी द्वारा स्वर्ण सागर आवासीय योजना अंतर्गत 29 दिसंबर को 32 हजार रुपए की राशि जमा कराई गई थी परंतु लाटरी में नाम नहीं आने के बाद भी मुझे उक्त राशि नहीं लौटाई जा रही है। जब भी हाउसिंग बोर्ड ऑफिस जाता हूं तो कहा जाता है कि कार्रवाई कर दी गई है दो-तीन दिन में पैसा आ जाएगा परंतु आज दिनांक तक मुझे उक्त राशि नहीं मिल पाई है कृपया राशि दिलाने की कृपा की जाए आवेदन निराकरण हेतु हाउसिंग बोर्ड को भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें