Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: जिला स्तरीय जनसुनवाई में 78 आवेदनों पर संबंधित विभागों को निर्देश जारी

admin

Tue, Feb 7, 2023
रतलाम 07 फरवरी 2023/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा 78 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई के दौरान नवीन यादव, अशरार हुसैन, शाहबाद सिद्दिकी ने बताया कि उक्त सभी प्रार्थी इंदौर की एक निजी कम्पनी के रतलाम स्थित कार्यालय में कार बेचने का कार्य करते थे परन्तु नियोक्ता द्वारा तीनों का वेतन रोक लिया गया है। जब नियोक्ता से बात करनी चाही तो उनके द्वारा कहा गया कि तुम लोगों द्वारा टारगेट पूरा नहीं किया गया है, इसलिए तुम लोगों को वेतन नहीं मिलेगा, जबकि नियुक्ति के समय ऐसा कोई अनुबंध नहीं हुआ था। अतः नियोक्ता कम्पनी से वेतन दिलवाया जाए। आवेदन संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजा गया है। ग्राम बेरछा निवासी गंगाराम ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी विगत 10 वर्ष से ग्राम बेरछा में निवास कर रहे हैं तथा उनके पास कोई भूमि व पट्टा भी नहीं है। प्रार्थी की आर्थिक स्थिति दयनीय होने से मकान निर्माण करने में असमर्थ है। अतः प्रार्थी को पट्टा दिया जाए। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार रतलाम ग्रामीण को प्रेषित किया गया है। ग्राम बिलपांक में रहने वाले रतनलाल ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी की कृषि भूमि ग्राम बिलपांक में स्थित है जिस पर प्रार्थी द्वारा कृषि कार्य किया जाता है। प्रार्थी द्वारा उक्त भूमि की नपती के सम्बन्ध में कई बार आवेदन किए गए परन्तु आज दिनांक तक भूमि की नपती नहीं की गई है। प्रार्थी को धमकाने के साथ ही कई बार फसल नष्ट की जाकर प्रार्थी को भूमि से बेदखल करने का प्रयास किया गया है। अतः भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी को न्याय प्रदान किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार ग्रामीण को भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें