Breaking News
अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत |

: 60 आवेदनों पर जनसुनवाई, निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी

admin

Wed, Oct 2, 2024

रतलाम 01 अक्टूबर 2024/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान एडीएम डा. शालिनी श्रीवास्तव तथा सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा 60 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए गए।

जनसुनवाई के दौरान राम रहीम नगर रतलाम निवासी हबीबुर्रहमान ने अपने आवेदन में बताया कि प्रार्थी जिस भवन में निवास करता है उस भवन के समीप ही एक विद्युत पोल लगा हुआ जो कि झुक कर प्रार्थी के मकान से टकरा रहा है। उक्त विद्युत पोल से निकल रहे विद्युत तार भी प्रार्थी के मकान के समीप ही झूल रहे हैं जिससे कभी भी कोई जन-धन की हानि हो सकती है। अतः उक्त विद्युत पोल को परिवर्तित कर अन्य स्थान पर लगाया जाए। आवेदन निराकरण के लिए डीई म.प्र. विद्युत मण्डल को प्रेशित किया गया है।

ग्राम नगरा निवासी तपन पाटीदार ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी की कृशि भूमि गांव में ही स्थित है जिसके समीप पेट्रोल पम्प स्थित है। पेट्रोल पम्प द्वारा समीप में बह रहे नाले को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है और मेरी कृषि भूमि में गंदा पानी, अन्य सामग्री डाली जा रही है, जिससे कृषि भूमि प्रदूशण का शिकार हो रही है। इस सम्बन्ध में तहसीलदार एवं सचिव को भी पूर्व में अवगत करवा दिया गया था परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई। कृपया समस्या का समाधान किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए एसडीएम रतलाम शहर को प्रेशित किया गया है।

ग्राम मोरवानी निवासी अजयसिंह ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि गांव के ही कुछ कतिपय व्यक्तियों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करते हुए उस पर नानवेज की दुकान लगा दी गई है तथा वहीं पर व्यक्तियों द्वारा शराब सेवन किया जा रहा है, जिससे महिलाओं और राहगीरों का निकलना भी दूभर हो गया है। इस सम्बन्ध में सी.एम. हेल्प लाईन पर शिकायत की गई थी परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार रतलाम शहर को भेजा गया है।

शैरानीपुरा निवासी अनवर खाँ ने बताया कि प्रार्थी द्वारा आईसीआईसी बैंक शाखा दो बत्ती रतलाम से दुपहिया वाहन फायनेंस करवाया गया था जिसकी समस्त राशि 29 फरवरी 24 को अदा कर दी गई थी, इसके बाद भी बैंक द्वारा प्रार्थी को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया जा रहा है। कृपया अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलवाने में मदद की जाए। आवेदन निराकरण के लिए एलडीएम रतलाम को प्रेशित किया गया है।

ग्राम जडवासाकलां निवासी प्रकाश पिता गणेश ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि प्रार्थी दिव्यांग है तथा आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है तथा कच्चे मकान में निवासरत है। मकान भी गिरने की स्थिति में है। अतः प्रार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए। आवेदन जिला पंचायत आवास शाखा में निराकरण के लिए भेजा गया है। ताल तहसील के ग्राम लूनी निवासी कैलाश ने बताया कि प्रार्थी का गांव में ही जामफल का खेत है तथा प्रार्थी को हर माह मस्टर्ड की मजदूरी मिलती थी। सरपंच व सचिव द्वारा मेरे जाब कार्ड से रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए हैं और मुझे राशि प्राप्त नहीं हो रही है। अतः राशि प्रदान करवाई जाए। आवेदन निराकरण के लिए जिला पंचायत प्रेशित किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें