Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: <strong>बच्चों को स्कूल से निकालने की शिकायत पर स्कूल के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश</strong>

admin

Tue, Mar 21, 2023

रतलाम 21 मार्च 2023/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को संपन्न हुई। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री संजीव पांडे, श्री त्रिलोचन गौड़ ने जनसुनवाई की। इस अवसर पर 65 आवेदनों पर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए गए।

जनसुनवाई में सुतारों का वास निवासी शानू ने उसकी पुत्री को महर्षि ऋंगी विद्यापीठ स्कूल द्वारा फीस के अभाव में निकालने की शिकायत की। बताया कि निकालने के साथ ही स्कूल में बैठाया नहीं जा रहा है। परीक्षा और पढ़ाई से वंचित किया जा रहा है। प्रार्थी ने 5 हजार रुपए 18 जनवरी को जमा कर दिए है फिर भी बच्चों को स्कूल में नहीं बैठा रहे। कलेक्टर ने बच्चों को स्कूल से निकालने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्कूल के विरुद्ध जिला शिक्षा अधिकारी को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार हॉट रोड की छोटी बालिका अक्सा के स्कूल में एडमिशन के लिए भी कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवम डीपीसी को निर्देशित किया।

तहसील पिपलोदा के ग्राम हल्द्वानी की सोनीबाई बागरी ने आवेदन दिया कि उसके भूमि पर अन्य व्यक्तियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है, उसकी भूमि वापस दिलवाई जाए। कलेक्टर ने दूरभाष पर एसडीएम जावरा को निर्देशित किया कि तत्काल राजस्व अधिकारी को भेजकर महिला को उसकी भूमि का कब्जा दिलवाए जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें