Breaking News
कालिका माता नवरात्रि मेले में पार्किंग रहेगी निःशुल्क रेलवे स्टेशन परिसर में भारत सरकार लिखी बोलेरो में मिला चालक का शव एक ही रात में 4 दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ, 4 संदिग्ध CCTV में कैद सीने में धंसा लोहे का हिस्सा, युवक ने तोड़ा दम, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल अवैध बायोडीजल राजसात, आरोपी जिला बदर, सरपंच-सचिव के वारंट जारी हाईकोर्ट के तहसीलदार को 4 सप्ताह में निर्णय के निर्देश पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? 50 हजार की ठगी का एक और केस 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
8 अक्टूबर तक होगा दुकानों का आवंटन : कालिका माता नवरात्रि मेले में पार्किंग रहेगी निःशुल्क | ​पारिवारिक कलह या कुछ और ? : रेलवे स्टेशन परिसर में भारत सरकार लिखी बोलेरो में मिला चालक का शव | शहर में बाइक चोर गिरोह बेखौफ : एक ही रात में 4 दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ, 4 संदिग्ध CCTV में कैद | दिन दहाड़े काल बनकर आई रेत से भरी ट्रॉली : सीने में धंसा लोहे का हिस्सा, युवक ने तोड़ा दम, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल | कलेक्टर के तीन बड़े फैसले : अवैध बायोडीजल राजसात, आरोपी जिला बदर, सरपंच-सचिव के वारंट जारी | रामद्वारा मंदिर भूमि विवाद : हाईकोर्ट के तहसीलदार को 4 सप्ताह में निर्णय के निर्देश | महापौर परिषद ने पारित किया प्रस्ताव : पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा | होटल कांड में नया मोड़ : प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? | सपना ठाकुर 3 दिन पुलिस रिमांड पर : 50 हजार की ठगी का एक और केस | अवैध LNG रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त | 8 अक्टूबर तक होगा दुकानों का आवंटन : कालिका माता नवरात्रि मेले में पार्किंग रहेगी निःशुल्क | ​पारिवारिक कलह या कुछ और ? : रेलवे स्टेशन परिसर में भारत सरकार लिखी बोलेरो में मिला चालक का शव | शहर में बाइक चोर गिरोह बेखौफ : एक ही रात में 4 दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ, 4 संदिग्ध CCTV में कैद | दिन दहाड़े काल बनकर आई रेत से भरी ट्रॉली : सीने में धंसा लोहे का हिस्सा, युवक ने तोड़ा दम, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल | कलेक्टर के तीन बड़े फैसले : अवैध बायोडीजल राजसात, आरोपी जिला बदर, सरपंच-सचिव के वारंट जारी | रामद्वारा मंदिर भूमि विवाद : हाईकोर्ट के तहसीलदार को 4 सप्ताह में निर्णय के निर्देश | महापौर परिषद ने पारित किया प्रस्ताव : पुलिस को आवंटित फुलमंडी की भूमि के खिलाफ निगम न्यायालय जाएगा | होटल कांड में नया मोड़ : प्रेमिका के बाद अब युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल ? | सपना ठाकुर 3 दिन पुलिस रिमांड पर : 50 हजार की ठगी का एक और केस | अवैध LNG रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त |

दिन दहाड़े काल बनकर आई रेत से भरी ट्रॉली : सीने में धंसा लोहे का हिस्सा, युवक ने तोड़ा दम, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल

Raj Kumar Luniya

Thu, Oct 8, 2026

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र के बजरंग नगर में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी बुजुर्ग नानी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेरनीपुर निवासी नुरेन खान (21 वर्ष) अपनी नानी खुर्शीद बी को बाइक पर बैठाकर बजरंग नगर स्थित किसी परिचित के घर ले जा रहे थे। इस दौरान मोहल्ले की एक सकरी गली में रेत (रेती) से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी हुई थी। चालक जब वाहन को निकालने के लिए रिवर्स (पीछे) ले रहा था, तभी पीछे खड़े नुरेन और उनकी नानी उसकी चपेट में आ गए।

सीने में जा घुसा ट्रॉली का हिस्सा: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला हिस्सा सीधे नुरेन के सीने में जा घुसा। घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और परिजन तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद नुरेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल नानी खुर्शीद बी का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज किया : हादसे की सूचना मिलते ही सालाखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें