श्री कालिका माता मेले का भव्य आगाज : नवरात्रि की रौनक से जगमगाएगा कालिका माता मेला
Raj Kumar Luniya
Sun, Sep 21, 2025
श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 22 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक लगने वाले 11 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले का भव्य शुभारंभ 22 सितंबर सोमवार को मेला परिसर स्थित निगम रंगमंच पर सायं 7:00 बजे होगा।
मेला शुभारंभ के मुख्य अतिथि
शुभारंभ के अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री म.प्र. शासन चेतन्य काश्यप, सांसद, रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर श्रीमती अनिता-नागरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेले में प्रतिदिन रात्रि में निगम रंगमंच पर गरिमामयी साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मेले की गरिमा को ध्यान में रखकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया है।
मेला शुभारंभ के बाद का कार्यक्रम
मेला शुभारंभ के बाद निगम रंगमंच पर श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट की बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य व म्यूजिकल मलखंभ का आयोजन किया जाएगा।
दशहरे पर विशेष आयोजन
दशहरे पर नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउंड) में आकर्षक आतिशबाजी, ब्रासो बैंड की धुन के साथ रावण दहन किया जाएगा। साथ ही बड़बड़ मेला परिसर में भी आकर्षक आतिशबाजी व रावण दहन किया जाएगा।
Tags :
नवरात्रि
कालिका_माता_मेला
विज्ञापन
विज्ञापन