: आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिला शांति समिति की बैठक संपन्न
admin
Fri, Jun 14, 2024
रतलाम 13 जून 2024/ जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मण्डलोई ने की। इस दौरान एसडीएम श्री संजीव पाण्डे, शांति समिति के सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, शहर काजी श्री एहमद अली, ज्ञानी श्री मानसिंह, श्री शरद जोशी, श्री गोविन्द काकानी, श्री युनूस भाई, श्री सलीम मेव, श्री पवन सोमानी, श्रीमती सीमा टांक आदि उपस्थित थे।

बैठक में सदस्यों ने कहा कि ईद-उल-अजहा सहित अन्य त्यौहार शहर में सौहार्द्र के साथ मनाए जाएंगे। त्यौहारों के दौरान नगर निगम, विद्युत वितरण कम्पनी, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर श्री मण्डलोई ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सदस्यगणों द्वारा अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खाखा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस पाईन्ट के बारे में जानकारी दी गई।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन