Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: किडनी दान : रतलाम मेडिकल कॉलेज बना एक परिवार के लिए वरदान

admin

Fri, Mar 31, 2023

रतलाम मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति के द्वारा बुलाई गई तत्काल बैठक में मरीज रशीदा अली निवासी उज्जैन (मध्य प्रदेश) को किडनी प्रत्यारोपण मुंबई (महाराष्ट्र) में किया जा रहा है | मरिज को गंभीर अवस्था में होने से लाया नहीं जा सकता | ऐसे में समिति ने वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल बैठक कर स्वीकृति प्रदान कर रवाना किया |

समिति के प्रत्यक्ष किडनी दान करने वाले मजहर अली पिता अली हुसैन, उनकी पत्नी निवासी कोटा (राजस्थान) एवं श्रीमती रशीद अली की पुत्री रबाब शेख निवासी उज्जैन (मध्य प्रदेश) ने बीमारी से संबंधित परिवार की जानकारी के सभी आवश्यक दस्तावेज बताएं | समिती ने दस्तावेज में कुछ कमियां को दूर करते हुए उसी आधार पर किडनी प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान करी |

मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रकरण में तीन राज्यों की सहभागिता होने से प्रकरण को सूक्ष्मता से देखा गया | परिवार किडनी कीअनुवांशिक बीमारी से ग्रस्त एवं बहुत त्रस्त होने से सहयोग कर स्वीकृति प्रदान की है |

काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने कहा कि आज अष्टमी माताजी पूजन होने से बैठक में सम्मिलित होना संभव नहीं था परंतु मरीज की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए बैठक में सम्मिलित होकर स्वीकृति प्रदान की |

संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति के समक्ष पुत्री रबाब शेख ने बताया कि हमारे परिवार में किडनी खराबी की अनुवांशिक बीमारी है | इसी के कारण हमारे परिवार के 3 सदस्य किडनी प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी करने के दौरान ही असमय काल के ग्रस्त बन गए | इस बार भी मेरी माता जी के किडनी खराबी में परिवार तीन महीने से इंदौर ,भोपाल, उज्जैन चक्कर लगाने के पश्चात जानकारी मिलने पर रतलाम मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया |

रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय ऑर्गन प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर नानावरे, मेडिसिन विभाग प्रभारी डॉक्टर महेंद्र चौहान, सर्जरी विभाग प्रभारी डॉ नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के गोविंद काकानी, वेकअप कनेक्ट टू केयर वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती मनीषा ठक्कर एवं डॉ अतुल कुमार के सामने प्रत्यारोपण का प्रकरण रखा | समिति द्वारा यहां मात्र 1 घंटे में स्वीकृति पाकर परिवार जन आश्चर्यचकित है| सभी समिति सदस्य का परिवार की ओर से धन्यवाद अदा करती हूं|

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें