Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: लाडली बहना योजना : फार्म भरने के लिये की पैसे की मांग तो तत्काल होगी FIR

admin

Mon, Apr 3, 2023

रतलाम 3 अप्रैल 2023/  कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के जिले में सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय अमले को दिशा निर्देशित किया है। कलेक्टर ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में जिले के सुदूर अंचल में निवासरत पात्र महिला छूटना नहीं चाहिए। सभी जनसेवा मित्र व नगर रक्षा समिति के सदस्य गांव-गांव जाएं और घर- घर जाकर उन महिलाओं को देखें जो मुख्यमंत्री लाडली बहिना योजना में पात्रता रखती है, उनका आवेदन जरूर ऑनलाइन करावे।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में वह महिला पात्रधारी होंगी जो 23 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु की होनी चाहिए। पात्र महिला छूटना नहीं चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक गांवपंचायतनगर के वार्ड में कैंप लगाए जा रहे हैं। वहां फॉर्म ऑनलाइन करा रहे हैं। कर्मचारियों का यह दायित्व रहेगा कि जिन महिलाओं के फॉर्म भरवाने हैं उन्हें पहले केवाईसी के बारे में पूछेअगर केवाईसी उनका हो चुका है तो उनका आवेदन पंजीयन कराएं। जिले में 4 लाख 64हजार  महिलाओं का अनुमानित लक्ष्य है जिनका मुख्यमंत्री लाडली योजना में फार्म अंकित कराना है ।

कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य में किसी भी महिला को किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को फॉर्म भरने के लिए पैसा नहीं देना है। कलेक्टर ने कहा कि एमपी ऑनलाइन पर भी फार्म भरवाती है तो प्रति महिला फार्म के मान से उस आनलाइन वाले को 15 रु मिलेंगे। इसलिए कोई भी महिला किसी को भी पैसा नहीं दे। कलेक्टर ने कहा कि अगर आधार कार्ड में कोई त्रुटि है तो उसे सुधारवाने के लिए नियमानुसार जो शासन की राशि है वह राशि दे सकते हैं । कलेक्टर ने कहा कि कोई भी अधिकारी- कर्मचारी या कियोस्क सेन्टर वाले फार्म भरने के लिये पैसे की मांग करता है । उसकी शिकायत कोई करता है तो उसके खिलाफ एफ आई आर तत्काल होगी । शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें