Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

: लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद छुड़ाई गई अरबों की भूमि

admin

Thu, Feb 16, 2023

रतलाम 16 फरवरी 2023/ शहर के बीचोचीच रतलाम स्थित बहुमूल्य भूमि का आधिपत्य आज शासन ने वापस प्राप्त कर लिया है। सर्वे नम्बर 87 में से क़रीब ढाई हेक्टेयर भूमि पर नार्थ इण्डिया चर्च ट्रस्ट ने अपनी भूमि बताते हुए वर्षों से अवैध रूप से क़ब्ज़ा किया था जिसे लेकर माननीय उच्च न्यायालय एवं माननीय ज़िला न्यायालय में उनके द्वारा शासन के विरूद्ध प्रकरण दायर किया गया था। उक्त प्रकरण में शासन पक्ष की ओर अपना पक्ष मज़बूती से रखा गया था।

13 फरवरी को माननीय न्यायालय ने प्रश्नाधीन भूमि को शासन की भूमि बताते हुए ट्रस्ट के दावे को निरस्त कर दिया था। इसके उपरान्त 16 फरवरी को ज़िला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सम्पूर्ण परिसर क्षेत्र स्थित खण्डहरनुमा अस्पताल, ओपीडी भवन सहित 7-8 मकानों की भूमि पर अपना आधिपत्य प्राप्त कर लिया है। माननीय उच्च न्यायालय से जिन 33 रहवासियों ने स्थगन आदेश प्राप्त किया था, उसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया गया है। अतिक्रमण से मुक्त भूमि का अनुमानित बाज़ार मूल्य क़रीब 350 से 400 करोड़ रुपए आंका गया है।

अतिक्रमण हटाने की मुहिम सुबह 6 बजे प्रारम्भ हुई और दोपहर 2 बजे तक चली। इस अभियान में 3 पोकलेन, 4 जेसीबी, 4 ट्रक और नगर निगम के कई ट्रैक्टरों का उपयोग किया गया। इस संयुक्त अभियान में राजस्व अमले के अतिरिक्त पुलिस, नगर निगम, होम गार्ड और विद्युत विभाग के क़रीब 150 अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

https://youtu.be/MWSuiPz8oPs

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें