Advertisment

SHWETAMBER JAIN MATRIMONIAL HUB INDORE : रजिस्ट्रेशन के लिए WhatsApp नंबर : 7000576100 पर बायोडाटा भेजे

आम जनता परेशान व हैरान : सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के लिए मुख्य सड़क बंद

Raj Kumar Luniya

Sat, Dec 27, 2025

रतलाम शहर में सब्जी विक्रेताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक अमृत सागर से बजना बस स्टैंड की तरफ ki प्रमुख सड़क को चार पहिया वाहनों के लिए बंद किए जाने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कई कॉलोनियों और बाजना क्षेत्र की ओर जाने का मुख्य रास्ता है, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक आवागमन करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बंद करने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे वाहन चालकों को अचानक रास्ता बदलना पड़ रहा है। गढ़ कैलाश मार्ग मंदिर के पास wali सड़क पहले से ही संकरी है, वहीं संत रविदास चौराहे से चांदनीचौक और लक्कड़पीठा तक मकानों की तोड़फोड़ का कार्य चल रहा है। ऐसे में वैकल्पिक मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया है।

सब्जी विक्रेताओं के लिए सड़क बंद किए जाने से जहां उन्हें कुछ राहत मिली है, वहीं आम नागरिकों, बसों और विद्यार्थियों को लंबा चक्कर लगाकर रिंग रोड से जाना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के साथ-साथ आम जनता की परेशानी को भी ध्यान में रखा जाए। सड़क बंद करने से पहले स्पष्ट सूचना, उचित संकेतक और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी वर्ग को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

Tags :

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

Collector_Ratlam

Chetanya_Kashyap

Prahlad_Patel

SP_Ratlam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें