Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: भूमाफिया के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही लगभग 25 करोड रुपए मूल्य की भूमि पर 34 भूखंड धारकों को दिलाया कब्जा

admin

Sat, Jun 3, 2023

रतलाम 03 जून 2023/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में शनिवार को रतलाम शहर में भू-माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा 34 पीड़ितों को उनके भूखंडों पर कब्जा दिलाया गया। कार्रवाई शहर की सूरजमल जैन कॉलोनी के समीप स्थित भूमि पर की गई। लगभग 5 बीघा भूमि पर स्थित भूखंडों का कुल मूल्य लगभग 25 करोड़ रुपए है। इस दौरान कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसडीएम श्री संजीव पांडे, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री के.बी. शर्मा, श्री मनोज परमार, पटवारी, कोटवार, भूखंडधारक मौजूद रहे।

एसडीएम श्री पांडे ने बताया कि 34 भूखंड धारक लंबे समय से अपने भूखंड पर कब्जे के लिए परेशान थे। पीड़ितों द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर जनसुनवाई तक शिकायत एवं आवेदन किए गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले द्वारा भूखंडों की विस्तृत छानबीन करके शनिवार को उनके वास्तविक खरीदारों को भूखंडों पर कब्जा दिलाया गया। अपने भूखंड पाकर प्रसन्न हुए पीड़ित जनों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया जिनके सुशासन एवं निर्देश पर पीड़ितों को न्याय मिला उनको भूखंड मिल सके हैं।

एसडीएम श्री पांडे ने बताया कि वर्ष 1994 से लेकर उसके बाद तक की अवधि में एहसान मुकाती द्वारा विभिन्न खरीदारों को भूखंड बेचे गए थे परंतु उनको कब्जा नहीं दिया जा रहा था। अपने भूखंड के लिए लोग  परेशान हो रहे थे। आज जब उनको अपने भूखंड का कब्जा मिला है तो उन्होंने मुख्यमंत्री तथा प्रशासन  को दिल से धन्यवाद दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें