Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के निर्देश पर संयुक्त दल द्वारा बड़ी कार्रवाई पौने चार क्विंटल मावा मिलावट की शंका में जप्त

admin

Thu, Jul 27, 2023

रतलाम 26 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सघन रूप से खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया गया है। बुधवार को अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा अधिकारियों का संयुक्त दल गठित कर निरीक्षण के लिए रवाना किया गया। दल द्वारा शहर के चांदनी चौक अन्य स्थानों पर मावा दुकानों का निरीक्षण कर मिलावट की शंका में लगभग पौने 4 क्विंटल मावा जप्त किया जाकर अभिरक्षा में रखा गया।

संयुक्त दल में राजस्व खाद्य एवम औषधि प्रशासन, नापतोल एवम् पुलिस द्वारा एक साथ चांदनी चौक रतलाम स्थित मावा दुकानों पर आकस्मिक पहुंचकर मावे की दुकानों पर जहा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मावे को क्रय कर विक्रय किया जाता है वहाँ अधिकारियो द्वारा सुभाष शैतानमल मावा भंडार से सफेद मावा एवम पीले मावे के नमूने, मोतीलाल ईश्वरलाल मावावाला से मावे का नमूना, शंकरलाल मावा भंडार से सफेद मावा और पीले मावे का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ग्राम मथुरी में स्थित राज कोल्ड केयर पहुंची जहाँ पर मावा निर्माण कर कोल्ड स्टोरेज में मावे का भंडारण किया जाता है वहा से मावे के दो नमूने लिए गए। दल द्वारा अपनी कार्रवाई में मिलावट की शंका के आधार पर लगभग 93 हजार रूपए मूल्य का 3 क्विंटल 73 किलोग्राम मावा जांच रिपोर्ट आने तक मालिक अमित भंडारी की अभिरक्षा में रख दिया गया।

नापतौल विभाग द्वारा मावा दुकानों के कांटे-बाट का निरीक्षण किया। सभी दुकानों के कांटे बाट सत्यापित एवम मुद्रांकित पाए गए। सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। कार्यवाही में डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा, ज्योति बघेल, प्रीति मंडोरिया, नापतौल विभाग के सहायक नियंत्रक श्री नसीम खान एवम् पुलिस बल द्वारा की गई। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें