Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: जनसुनवाई में आये कई गंभीर मामले कलेक्टर ने दिए तत्काल जांच के निर्देश

admin

Tue, Apr 11, 2023

रतलाम 11 अप्रैल 2023/  सर मेरे अंकल हमारी पारिवारिक संपत्ति अकेले हड़प रहे हैं। मेरे पिताजी के हिस्से पर भी वे कब्जा कर रहे हैं। यह फरियाद लेकर मंगलवार जनसुनवाई में आई बालिका प्रार्थना जोशी की आंखों में आंसू आ गए। कलेक्टर  ने स्नेह के साथ बालिका को हिम्मत बंधाई और डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गोड को निर्देशित किया कि आज ही प्रकरण की जांच करवा कर मुझे रिपोर्ट करें। कलेक्टर ने बालिका से कहा कि चिंता मत करो निश्चिंत रहो, प्रशासन अन्याय नहीं होने देगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना ने भी जनसुनवाई की।

रमेश देवदा द्वारा पटवारी रिश्वत की शिकायत पर एसडीएम को तत्काल जांच के निर्देश : जनसुनवाई में सैलाना विकासखंड के ग्राम भूतपाड़ा का आदिवासी ग्रामीण रमेश देवदा आया उसने शिकायत की कि पटवारी द्वारा उससे जमीन का पट्टा देने के नाम पर 70 हजार रूपए रिश्वत ले ली है और काम नहीं किया है। ग्रामीण की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम सैलाना श्री मनीष जैन को निर्देशित किया कि प्रकरण की जांच करवाएं, जो भी दोषी हैं उन पर एफआईआर करवाएं। आवेदक ने फर्जी पावती की शिकायत की, कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि 3 दिवस में रिपोर्ट दे जो भी फर्जी पावतियां जारी हुई है उसमें विस्तृत जांच करते हुए कार्यवाही की जाए।

जनसुनवाई में हाकिमवाडा के फजल हुसैन ने आवेदन दिया कि प्रार्थी पूर्व में कोरोना पॉजिटिव एवं ब्लैंक फंगस होने से एवं अनवरत इलाज आज तक चलने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए। आवेदन पर संबंधित अधिकारी एवं सीएमएचओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में रूपाली, रविंद्र सिंह, पंकज कुमार, रितेश, कृष्णा आदि द्वारा शिकायत की गई कि उनके प्लाट भक्तन की बावड़ी पर है सबके 2 बिस्वा के प्लाट हैं। रजिस्ट्री हमारे पास है प्रतिप्रार्थी कॉलोनाइजर द्वारा उनके प्लाट की तार फेंसिंग हटाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। आवेदन पर एसडीएम एवं निगमायुक्त को कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।

बांगरोद के कृष्णगोपाल बैरागी ने शिकायत की कि रतलाम के एक व्यक्ति द्वारा उसको प्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 20 लाख 65  हजार राशि ऐठ ली गई है। आवेदन पर एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार नामली निवासी श्यामूबाई ने आवेदन दिया कि उनके पति द्वारा मात्र एक ही पुत्र को संपूर्ण जायदाद प्रदान कर दी गई है अन्य एक पुत्र और दो पुत्रियों को कुछ नहीं दिया गया है। आवेदन पर संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें