Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: महापौर व निगम अध्यक्ष ने किया दो निर्माण कार्य का भूमि पूजन

admin

Tue, Jun 13, 2023

वार्ड क्रमांक 5 में 23 लाख की लागत से होगा सड़कों का डामरीकरण महापौर व निगम अध्यक्ष ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 12 जून । रतलाम नगर की जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे चुना है, उसी आशा व विश्वास के साथ रतलाम नगर में विकास की गंगा बहाने हेतु आपका प्रहलाद पटेल समर्पित हैं।

उक्त उद्गार महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 5 विनोबा नगर पानी की टंकी से ओल्ड ग्लोबस कॉलोनी गेट तक तथा चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर से जय बाबा स्कूल वाली सड़क के डामरीकरण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।

उन्होने कहा कि नवीन परिषद के गठन के बाद से ही रतलाम नगर में विकास की गंगा बह रही है, प्रतिदिन विकास कार्यो के भूमि पूजन होकर तत्काल कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है। जनता ने जो ख्वाब व सपने देखे वह पुरे किये जायेंगे। सड़कों का जाल बिछने से रतलाम नगर को महानगर बनाने में गति मिलेगी।

निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम नगर के प्रत्येक वार्ड में तेजी से विकास कार्य किये जा रहें हैं, इसी रफ्तार से विकास कार्य होते रहे तो रतलाम शीघ्र ही नगर से महानगर बनेगा।

वार्ड 37 शैरानीपुरा खेड़ा में बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क : वार्ड क्रमांक 37 स्थित शैरानीपुरा खेड़ा में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्री वसीम अली व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।

इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद वसीम अली ने बताया कि नागरिकों की मांग पर उक्त सड़क का सीमेन्टीकरण 12 लाख की लागत से किया जायेगा। कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें