Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: महापौर श्री पटेल की मेहनत रंग लाई नगर निगम को ग्राम सागौद में मिली गौशाला

admin

Sun, Aug 4, 2024

रतलाम 4 अगस्त। रतलाम नगर के नागरिकों व यातायात सुविधा के दृष्टिगत रतलाम नगर को स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों से मुक्ति दिलाने हेतु महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा किये जा रहे प्रयास को अंततः सफलता मिल ही गई ग्राम पंचालय सागौद द्वारा नगर निगम को गौशाला के संचालन का प्रस्ताव पारित किया।

शहर के निकट ग्राम सागौद की ग्राम पंचायत की गौशाला का संचालन नगर निगम द्वारा किये जाने के संबंध में 29 जुलाई को महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, ग्राम सरपंच, श्री कैलाश के अलावा श्री राजेन्द्रसिंह पंवार आदि के साथ बैठक ली गई थी। बैठक में चर्चा अनुसार ग्राम पंचायत सागौद द्वारा स्वीकृति प्रस्ताव पारित किया गया।

प्रस्ताव अनुसार गौशाला संचालन हेतु समिति का गठन किया जायेगा जिसके अध्यक्ष महापौर श्री प्रहलाद पटेल रहेंगे व समिति के आधे सदस्य नगर निगम व आधे सदस्य ग्राम पंचायत के रहेंगे। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों को पकड़ा जाकर अन्य गौशालाओं में छोड़ा जाता था जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्राम सागोद में नगर निगम को गौशाला मिलने से नगर में स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों से नागरिकों को मुक्ति मिलेगी साथ ही यातायात भी सुगम होगा। गौशाला का संचालन नगर निगम द्वारा किया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें