Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: जिला चिकित्सालय में 24 घंटे 7 दिन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेगी : सिविल सर्जन डॉ एम.एस. सागर

admin

Mon, Jun 3, 2024

रतलाम 02 जून 2024/ राज्य कार्यालय से जिला चिकित्सालय सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में व्यवस्थाएं बनाने के संबंध में नवीनतम दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं । इस क्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर एम.एस. सागर ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं स्टाफ की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में व्यवस्था के अनुसार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ओपीडी रहेगी तथा सायंकाल 5:00 बजे से 6:00 बजे तक ओपीडी में सभी चिकित्सकों द्वारा मरीज का परीक्षण एवम उपचार किया जाएगा।

आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के दौरान चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएगी।  जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी ड्यूटी के लिए चिकित्सकों की कमी होने की दशा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सको को अथवा ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सकों की ड्यूटी जिला चिकित्सालय में लगाई जा सकेगी एवं आवश्यक होने की दशा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी ड्यूटी जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी के लिए लगाई जा सकेगी। 2 दिन निरंतर अवकाश होने की दशा में दूसरे दिन ओपीडी सुबह 9:00 बजे से 11:00 तक रहेगी।

आंतरिक भर्ती मरीजों के संबंध में चिकित्सकों द्वारा दिन में दो बार राउंड लिया जाएगा , एक बार सुबह 9:30 बजे के पहले राउंड लेकर मरीज का परीक्षण किया जाएगा तथा एक बार शाम को भी राउंड लिया जाएगा। इमरजेंसी ड्यूटी के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई जाएगी।  एक शिफ्ट प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2  बजे तक दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक और तीसरी शिफ्ट रात्रि 8:00 बजे से सुबह 8:00 तक रहेगी। अस्पतालों में ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी चिकित्सा सेवाएं, मातृ स्वास्थ्य सेवाएं,  शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, आईसीयू, शल्य क्रिया चिकित्सा सेवाएं, पैथोलॉजी संबंधी सेवाएं, रेडियोलोजी सेवाएं, डायलिसिस सेवाएं एवं अन्य चिकित्सा सेवाओं के संबंध में प्राप्त निर्देशानुसार आमजन को सेवाएं प्रदान की जाएगी।

बैठक के पश्चात सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर ने जिला चिकित्सालय में विद्युत व्यवस्था संबंधी सुधारात्मक कार्रवाई कराई तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। बैठक के दौरान सिविल सर्जन सहित आरएमओ डॉक्टर अभिषेक अरोरा, अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें