Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को विधायक श्री काश्यप ने किया सम्मानित

admin

Wed, May 24, 2023

रतलाम, 24 मई 2023। नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल कराते प्रतियोगिता में देश के साथ रतलाम का नाम गौरवांवित करने वाले शहर के खिलाड़ियों का विधायक चेतन्य काश्यप ने सम्मान कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। नेपाल में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर रतलाम लौटे कराते के खिलाड़ी विधायक श्री काश्यप से मिलने पहुंचे और उनका स्वागत किया। इस दौरान काश्यप ने भी सभी खिलाड़ियों को माला और दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया।

इंडो-नेपाल कराते प्रतियोगिता गत दिनों नेपाल के जनकपुर में आयोजित हुई थी। इसमें टीम मैनेजर अभिषेक शर्मा के साथ देशभर के करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें रतलाम के यश सोलंकी, हर्ष शर्मा, समरप्रताप सिंह और स्वरित सोलंकी ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि उमेर गोरी, राघव काजवे एवं हर्षित राणावत ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर देश और प्रदेश के साथ रतलाम का नाम रोशन किया। श्री काश्यप से मिलने पर पहुंचे खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर अभिषेक शर्मा, डॉ. गौरव बोरीवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें