Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: अमृत सागर सौंदर्यीकरण कार्य की विधायक श्री काश्यप ने की समीक्षा

admin

Tue, May 2, 2023

रतलाम, 02 मई 2023। अमृत सागर झील संरक्षण प्रबंधन परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की विधायक चेतन्य काश्यप ने समीक्षा की। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल के साथ नगर निगम कमीश्नर ए.पी.एस. गहरवार सहित निगम के अधिकारी, आर्किटेक्ट एवं ठेकेदार उपस्थित रहे। कंपनी से जुड़े इंजीनियरों द्वारा परियोजना के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसका अवलोकन करते हुए विधायक श्री काश्यप ने यहां बनने वाले स्वागत द्वार, वेटलैण्ड की ड्राईंग डिजाईन को देखा और उसमें आवश्यक बदलाव के निर्देश देते हुए नए सिरे से डिजाईन तैयार करने की बात कही।

विधायक श्री काश्यप ने समीक्षा के दौरान कहा कि गढ़कैलाश महादेव मंदिर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना चाहिए। वर्तमान में यह मार्ग 10-12 फीट ही चौड़ा है, इसे और अधिक चौड़ा करने के साथ ही सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक, आमजन के बैठने के लिए बैंच, आकर्षक लाईटें लगाई जाने के साथ ही स्वागत द्वार को और आकर्षक बनाकर इसे भव्यता प्रदान की जाए। इसके लिए नाईन स्क्वेयर आर्किटेक्ट एण्ड इंजीनियर इंदौर के इंजीनियरों को नई डिज़ाईन तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान नगर निगम इंजीनियर जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री अनवर कुरैशी, उपयंत्री राजेश पाटीदार, आर्किटेक्ट कंपनी के सचिन चतुर्वेदी, श्रुति पुरोहित, सिनियर आर्किटेक्ट अनुपम एवं ठेकेदार की टीम के राघवेन्द्र भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें