Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय स्वागत रैली के रूप में कार्यालय पहुंचकर संभालेंगे पदभार

admin

Sat, Jan 27, 2024

रतलाम 27 जनवरी 2024। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय 28 जनवरी को जिलाध्यक्ष के रूप में पहली बार रतलाम आएंगे। उनके नगर आगमन पर महू रोड फव्वारा चौक से स्वागत रैली निकाली जाएगी। श्री उपाध्याय रैली के रूप में पैलेस रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय की स्वागत रैली 28 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे महू रोड फव्वारा चौक से आरंभ होगी। यह रैली दिल बहार चौराहा, दो बत्ती, न्यु रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, शहर सराय, धानमण्डी, गणेश देवरी, बजाज खाना, तोपखाना, चॉंदनीचौक, घांस बाजार, माणकचौक, डालू मोदी बाजार, पैलेस रोड होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेगी। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि श्री उपाध्याय के पदभार ग्रहण करने के दौरान प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणी मालवीय, मथुरालाल डामर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने तैयारियों के लिए ली बैठक


कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें  नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की स्वागत रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। श्री काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वागत रैली एवं पदभार ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष के रूप में प्रथम नगर आगमन पर शहर में मंच बनाकर भव्य स्वागत करने एवं रैली में अधिक से अधिक उपस्थित सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, आदित्य डागा, विनोद यादव, कृष्णकुमार सोनी, मण्डल महामंत्री राकेश परमार, हेमंत राहोरी, नंदकिशोर पंवार, सुभेन्द्र गुर्जर, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, कमल सिलावट आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें