Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: जन सुनवाई में आई छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित, प्राचार्य को नोटिस

admin

Wed, Sep 25, 2024

रतलाम 24 सितंबर 2024/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार के अवसर पर स्थानीय कन्या शिक्षा परिसर सागोद रोड की छात्राओं द्वारा कलेक्टर श्री राजेश बाथम से मिलकर शैक्षणिक समस्याओं के संबंध में शिकायत की। कलेक्टर श्री बाथम ने संवेदनशीलता से छात्राओं को कलेक्टर चेंबर में कुर्सियों पर बिठाकर रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी, तत्काल सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग को समक्ष में बुलाया।

छात्राओं की समस्या सुनकर कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षका सुनीता हारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। प्राचार्य गणतंत्र मेहता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को छात्राओं की मांग के अनुसार तत्काल शिक्षकों की परिवर्तित व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर ने फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा अन्य विषयों की पढ़ाई के लिए छात्राओं की मांग के अनुसार शिक्षक पैनल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिरिक्त रूप से कक्षाओं के संचालन हेतु निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम श्री आर.एस. मण्डलोई भी उपस्थित थे।

छात्राओं को स्वल्पाहार करवाया वाहनों से हॉस्टल तक पहुंचाया

संवेदनशील कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने कलेक्ट्रेट आई छात्राओं की समस्याओं के निराकरण पश्चात उनको अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के साथ समीप के इंडियन कॉफी हाउस मे स्वल्पाहार करवाया। पश्चात वाहनों की व्यवस्था कर छात्राओं को उनके हॉस्टल तक वापस पहुंचाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें