Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: मिशन लाइफ के अंतर्गत 150 से अधिक शिक्षकों को शपथ दिलाई

admin

Sat, May 20, 2023

रतलाम 20 मई 2023/ राज्य शासन के निर्देशानुसार रतलाम जिले में भी 18 मई से 5 जून तक मिशन लाइफ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस तारतम्य में शनिवार को जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक शिक्षकों एवं प्राचार्य को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की नोडल श्रीमती सीमा अग्निहोत्री, श्री गिरीश सारस्वत, श्री अशोक लोढा, श्री कृष्णलाल शर्मा, प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत आदि उपस्थित थे।

मिशन लाइफ एक ऐसा अभियान है जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर फोकस किया गया है। हर व्यक्ति को पर्यावरण बचाने के लिए उसकी जिम्मेदारी बताई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि प्लास्टिक छोड़ें, कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक सिग्नल का गाड़ी को स्टार्ट रखकर वेट करने की जरूरत नहीं है, तेल बजाएं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए गाड़ी का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है पैदल चलकर काम करें। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ आदि। मिशन लाइफ में पानी बचाने पर भी बड़ा फोकस किया गया है। विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि दुनिया में जल संकट एक बड़े खतरे के रूप में नजर आ रहा है। भूजल स्तर लगातार गिर रहा है, जब स्थिति इतनी गंभीर है तो उससे बचने का उपाय तत्काल किया जाना चाहिए। पानी बचाकर पानी की उपलब्धता बढ़ाई जाए, नल आदि से पानी की बर्बादी रोके। इसी तरह अन्न बचाने, उसका आदर करने की भी अपील की जा रही है।

मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत शनिवार को सैलाना अनुविभाग के नगरीय क्षेत्र एवं जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यावरण जागरूकता संबंधी पृथक-पृथक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सैलाना में सफाईकर्मियों ने प्रभात फेरी निकाली। जनपद पंचायत के सभाकक्ष में पर्यावरण जागरूकता पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के साथ आयाम, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, वायु प्रदूषण से बचाव, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाओ, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ई वेस्ट प्रबंधन, हरित पर्यावरण तकनीक अपनाने पर चर्चा की गई।

अनुभाग स्तर के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम श्री मनीष जैन ने पर्यावरण विदेशी तकनीकों को अपनाने तथा पर्यावरण जागरूकता के संबंध में प्रत्येक आयाम पर विस्तृत चर्चा की। अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने शपथ ली तथा पर्यावरण संबंध में अधिकाधिक जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें