Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: कलेक्टर के निर्देश पर विधवा महिला को उसके हक की 20 लाख रुपए की भूमि पर मिल गया कब्जा

admin

Wed, Aug 2, 2023

रतलाम 02 अगस्त 2023/  मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के सुशासन में रतलाम जिले में कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता से पीड़ित लोग त्वरित न्याय प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर की संवेदनशीलता की एक और मिसाल बुधवार को देखने को मिली जब जिले के आलोट क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ाकला की एक विधवा महिला को उसके हक की लगभग 20 लाख रुपए मूल्य की भूमि पर कब्जा दिलाया गया।

महिला टीनाबाई दांगी रतलाम आकर कलेक्टर से मिली थी, उसने बताया कि उसके पति के भाइयों द्वारा उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है वह अपना हक प्राप्त करने में असमर्थ हैं।  महिला के पति की 4 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसके हिस्से की एक हेक्टेयर से अधिक भूमि थी जिसे पति के भाइयों ने हथिया लिया था।

महिला को उसका हक नहीं मिल रहा था इस पीड़ा को लेकर महिला कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के पास बुधवार को कलेक्ट्रेट आई थी। उसकी पीड़ा सुनकर कलेक्टर ने तत्काल महिला को उसके हिस्से की भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए एसडीएम आलोट श्री सुनील जायसवाल को दूरभाष पर निर्देश दिए। आदेश पर फौरन अमल हुआ, महिला रतलाम से जब बरखेड़ा पहुंची तो शासकीय अमला उस को न्याय दिलाने के लिए पहले से ही मौजूद था। महिला टीनाबाई को उसकी 1.165 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा दिलवाया गया जिसका बाजार मूल्य लगभग 20 लाख रुपए है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्री सुनील जायसवाल के अलावा तहसीलदार सुश्री सोनम भगत, राजस्व निरीक्षक तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें