Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: आगामी मोहर्रम आयोजन के संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित 

admin

Sat, Jul 6, 2024

रतलाम 06 जुलाई 2024आगामी मोहर्रम आयोजन के संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा आदि उपस्थित थे। बैठक में मोहर्रम आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश आयोजकों को प्रदान किए गए।

बैठक में शांति समिति के सदस्य एवं आयोजकों से चर्चा करके दिशा-निर्देश प्रदान किए गए कि सभी ताजिया कमेटी को अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ताजियों तथा अखाड़े के सुचारू संचालन के लिए वालंटियर बनाए जाने का निर्णय लिया गया। वालंटियर की सूची आयोजकों से प्राप्त कर वालंटियर की पृथक से बैठक रख आवश्यक समझाईश दी जाएगी। निर्देशित किया गया कि वालंटियर को ताजिया कमेटी द्वारा कार्ड दिया जाएगा, ताजिए के संचालन की जिम्मेदारी वालंटियर की रहेगी।

बिजली के तार तथा अन्य केबल्स को नुकसान नहीं पहुंचे, ताजियों का चलन आसानी से हो सके, इसलिए ताजिए की ऊंचाई ग्रामीण क्षेत्र में 10 फीट, रतलाम जावरा शहर में ऊंचाई 11 फीट एवं कंधों पर उठा जाने के बाद 16 से 17 फीट से अधिक नहीं रहेगी। अनुमति में दिए गए समय के अनुसार ही ताजियों अखाड़े का प्रारंभ एवं समापन किया जाएगा। अनुमति अनुसार सभी शर्तों का पालन किया जाए,  सामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अखाड़े में शस्त्र, धारदार हथियार प्रतिबंध रहेंगे।

मोहर्रम आयोजन के संबंध में रतलाम के अलावा जिले के अन्य स्थानों पर भी शांति समिति बैठकर आयोजित की गई। बताया गया कि रतलाम जिले में लगभग कुल 215 ताजिए एवं लगभग 15 अखाड़े निकले जाएंगे जिनमें से रतलाम शहर में 40 ताजिए, जावरा शहर में 52 ताजिए, रतलाम ग्रामीण क्षेत्र 45, सैलाना 9, जावरा ग्रामीण 41, आलोट में 28 ताजिए निकाले जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें