Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: सुभाष नगर ओवर ब्रिज पर जल्द शुरू होगा पोल शिफ्टिंग कार्य, रेलवे भी जल्द डालेगा गडर : विधायक श्री काश्यप

admin

Thu, May 4, 2023

रतलाम 4 मई 2023। सुभाष नगर ओवर ब्रिज निर्माण में लंबे समय से अटका पोल शिफ्टिंग का कार्य आने वाले दिनों में गति पकडे़गा। उक्त कार्य को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप लंबे समय से प्रयासरत थे। उनके द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से भी चर्चा की गई थी। इसके साथ भोपाल जाकर विभाग से जुडे़ अधिकारियों से चर्चा कर रिवाइज स्टीमेट तैयार कर अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने की मांग की थी, जिस पर सरकार ने 13 करोड़ रूपए अतिरिक्त राशि स्वीकृत कर दी। पूर्व में 23 करोड़ 27 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई थी। रिवाइज स्टीमेट तैयार होने के बाद यह राशि बढ़कर 36 करोड़ 32 लाख रूपए से अधिक हो गई है।

विधायक श्री काश्यप द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने पोल शिफ्टिंग कार्य करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे लाइन के आस-पास के पोल की केबल खोलने का काम भी हो चुका है। उक्त कार्य होने से अब रेलवे उसके हिस्से पर लाइन के उपर गडर डालने की तैयारी में जुट गया है। संभवतः आगामी कुछ दिनों में उक्त कार्य की शुरूआत हो जाएगी।

रेलवे के द्वारा गडर डालने के साथ ही ब्रिज निर्माण से जुड़ा यह कार्य गति पकड़ लेगा। पोल शिफ्टिंग कार्य में लगभग 2 करोड़ 44 लाख रूपए से अधिक की लागत आएगी। रेलवे साइड के पोल हटाए जाने का यह कार्य बिजली कंपनी करेगी। सुभाष नगर फाटक से हर दिन हजार वाहनों की आवाजाही बनी रहती थी।

ब्रिज निर्माण कार्य के चलते फाटक बंद होने से यहां के ट्राफिक का पूरा लोड डोंगरे नगर के साथ सैलाना बस स्टैंड, कस्तूरबा नगर, राम मंदिर क्षेत्र में बढ़ गया है। तकनीकी कारणों से काम लेट होने से ब्रिज की लागत में इजाफा हो गया था, जिसके चलते लंबे समय तक काम बंद रहा था। बाद में रिवाइज स्टीमेट भेजकर शासन से राशि स्वीकृत कराकर मुआवजे की प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें