एक दिवस एक रोड़ अभियान : यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु पुलिस ने चलाई विशेष मुहिम
Raj Kumar Luniya
Sat, Sep 27, 2025
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने "एक दिन – एक रोड अभियान" के तहत आज विशेष कार्यवाही की। इस अभियान के तहत लोकेंद्र टॉकीज चौराहा से शहर सराय, शहर सराय से सैलाना बस स्टैंड, एवं सैलाना बस स्टैंड से लोकेंद्र टॉकीज तक के मार्ग पर नो पार्किंग लाइन के बाहर खड़े वाहनों को हटाया गया और दुकानों, फल-फ्रूट, सब्जी ठेले आदि को हटाया गया।
चालानी कार्यवाही का विवरण : थाना यातायात रतलाम द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत कुल 27 चालान बनाकर ₹11,900/- समन शुल्क वसूल किया गया। इसमें धारा 129/194 MV Act के तहत 9 चालान, ₹2400/-, धारा 117/177 MV Act के तहत 11 चालान, ₹5500/-, धारा 21(25)/184(सी) MV Act के तहत 1 चालान, ₹1000/-, और धारा 22/RRR/177 थेला-गाड़ी सेन्ट्रल MV Act के तहत 6 चालान, ₹3000/- शामिल हैं।
यातायात व्यवस्था : लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, शहर सराय एवं सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर चारों तरफ 50–50 मीटर की दूरी पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई। दुकानदारों एवं वाहन चालकों को भविष्य में पुनरावृत्ति न करने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।
आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही : रतलाम शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सूचारु बनाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नागरिकों से अपील है कि वे यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित शहर निर्माण में भागीदार बनें।
Tags :
RATLAM_POLICE
विज्ञापन
विज्ञापन