Breaking News
औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा |

औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video

Raj Kumar Luniya

Wed, Sep 23, 2026

औद्योगिक विकास और एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में रतलाम को जल्द बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में रतलाम और सिंगरौली की हवाई पट्टियों को पूर्ण हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध कराने और इसे उड़ान योजना के तहत विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का फैसला किया है।

​कैबिनेट ब्रीफिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को लगातार मजबूत किया जा रहा है। वर्तमान में रतलाम और सिंगरौली औद्योगिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। रतलाम में बन रहे औद्योगिक कॉरिडोर और निवेश संभावनाओं को देखते हुए कई बड़े उद्योगपतियों ने यहां उद्योग स्थापित करने में गहरी रुचि दिखाई है। उद्योगों और निवेश को गति देने के लिए उच्च स्तरीय एयर कनेक्टिविटी की मांग लगातार उठ रही थी।

​कैबिनेट में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रतलाम की मौजूदा हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में अपग्रेड करने के लिए केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत शामिल करने की तैयारी की गई है। इसके लिए राज्य सरकार स्तर पर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी और इसका विस्तृत प्रस्ताव केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा जा रहा है। रतलाम में हवाई अड्डा बनने से न सिर्फ मालवा और निमाड़ क्षेत्र के व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम नागरिकों को देश के प्रमुख शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि रतलाम जिले के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें