Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: अवैध कॉलोनियों के वैध होने पर प्रापर्टी व्यवसायियों ने किया विधायक काश्यप और महापौर पटेल का सम्मान

admin

Fri, May 26, 2023

रतलाम। यह मेरा नहीं भारतीय जनता पार्टी व उन लोगों का बहुमान है, जो अवैध कॉलोनी की समस्या से जूझ रहे थे। आज लगभग 10 हजार परिवारों का आशियाना वैध की गिनती में शामिल हो गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का हम आभार व्यक्त करते है। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन व प्रॉपर्टी व्यवसायियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कही।

इस समारोह में शहर की 51 कॉलोनियों को अवैध से वैध कराए जाने पर रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन व प्रॉपर्टी व्यवसायियों ने विकास पुरूष चेतन्य काश्यप तथा महापौर प्रहलाद पटेल का सम्मान किया। ऐसोसिएशन ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी चौहान के प्रति भी आभार व्यक्त किया। डालू मोदी बाजार पर आयोजित सम्मान समारोह के आरंभ में संस्था अध्यक्ष राकेश पीपाड़ा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि संस्था सदैव आमजन के हित में जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिबद्ध है।

श्री कश्यप ने इस मौके पर कहा कि अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रकिया लंबे समय से चल रही थी, लेकिन पिछले वर्ष कानून बनने के बाद इसमें गति आई। कॉलोनियों के वैध होने से अब क्षेत्र के रहवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेगी और उनकी संपत्ति के दाम भी बढ़ जाएंगे। इससे शहर के विकास को गति मिलेगी। महापौर श्री पटेल ने इससे पूर्व कहा कि शहर के विकास में प्रॉपर्टी व्यवसाईयांे की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रतलाम में पिछले एक दशक के दौरान चौतरफा विकास हुआ है और प्रापर्टी व्यवसाय ने भी लगातार प्रगति की है। इससे अब शहर के विकास में इस व्यवसाय का महत्वपूर्ण योगदान है।

समारोह के दौरान संस्था सचिव राजकमल जैन, उपाध्यक्ष जाहिदलाला, अशोक भाणावत, नीलेश सोनी, महेश त्रिपाठी, क्षितिज ठाकुर, संजय चोरडिया, नंदू शर्मा, हेमंत कोठारी, संजय व्यास, योगेश सोनी, विशाल अग्रवाल, प्रशांत व्यास, संजीव कोठारी, राजेश मिर्ची, विपिन जैन, संजय तंवर, उपेंद्र राठौर, रितेश परवाल, डॉ कमल तिवारी, जिनेन्द्र छिपानी, सिंटू पावेचा, प्रमोद जैन, अशोक छाजेड़, कमलेश पंवार, अश्विन सहित संस्था के पदाधिकारिगण व सदस्यगण के साथ स्थानीय पार्षद धर्मेंद्र व्यास, अक्षय संघवी, हितेश कामरेड, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सोनू यादव, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, मंगल लोढा, गोपाल परमार, अनिल कटारिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजकमल जैन ने किया व आभार अशोक भाणावत ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें