Breaking News
भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार |

: जनसुनवाई : कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा 69 आवेदनो पर निराकरण हेतु संबंधित विभागो को निर्देश जारी

admin

Tue, Sep 3, 2024

रतलाम 3 सितंबर 2024/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेश बाथम, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई, एसडीएम श्री अनिल भाना एसडीएम व श्री विवेक सोनकर ने जनसुनवाई करते हुए 69 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी की है।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम मेलखेडा (मंदसौर) निवासी ममता पति मंगलेश जाट ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थिया द्वारा 15 नवम्बर 2022 को जिला चिकित्सालय में एक बालक को जन्म दिया था। डिलेवरी होने पर शासन द्वारा जो सहायता राशि प्रदान की जाती है, वह आज तक प्राप्त नहीं हुई है। इस सम्बन्ध में पूर्व में भी प्रार्थिया द्वारा आवेदन दिया जा चुका है परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कृपया सहायता राशि प्रदान की जाए। आवेदन निराकरण के लिए सीएमएचओ को प्रेषित किया गया है।

ग्राम ढिकवा निवासी ओमप्रकाश ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी द्वारा ग्राम में भूमि क्रय करने के बाद नामान्तरण के लिए आवेदन दिया गया था, जिस पर लोक सेवा केन्द्र द्वारा 21 मार्च 2024 की तिथि निर्धारित की गई थी। तिथि निकल जाने के बाद भी उक्त भूमि का नामान्तरण नहीं किया गया है और न ही इस सम्बन्ध में कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है। कृपया नामान्तरण की कार्यवाही की जाए। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार ग्रामीण को भेजा गया है।

अजंता टाकिज रोड निवासी तसलीम बी ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थिया का पुत्र एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत है। प्रार्थिया दिव्यांग होकर कोई कार्य करने में असमर्थ है, इस कारण स्कूल की फीस नहीं भरी जा रही है। कृपया स्कूल की फीस माफ की जाए। आवेदन निराकरण के लिए शिक्षा विभाग को भेजा गया है।

ग्राम सेमलिया निवासी फरजाना ने आवेदन देते हुए बताया कि मुझ प्रार्थिया को शासन द्वारा भूमि स्वामी का अधिकार पत्र प्रदान किया गया है, परन्तु भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस सम्बन्ध में ग्राम के पटवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है इसलिए भूमि प्रदान नहीं की जा रही है। प्रार्थिया को पट्टे की नपती करते हुए भूमि उपलब्ध कराने की कृपा करें। आवेदन तहसीलदार रतलाम ग्रामीण को निराकरण के लिए भेजा गया है।

ग्राम बोरवनी निवासी कौशल्याबाई ने बताया कि प्रार्थिया दिव्यांग होकर मजदूरी करके अपने बच्चों का जीवन यापन करती है। इसके अलावा आय का कोई अन्य साधन नहीं है। प्रार्थिया को पी.एम. आवास का लाभ प्रदान करने की कृपा करें। आवेदन सीईओ जनपद जावरा को निराकरण के लिए भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें