Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: मिलावट की शंका पर बाहर से रतलाम आया 250 कि.ग्रा. मावा किया जप्त

admin

Sat, Mar 11, 2023

रतलाम 11 मार्च 2023/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले में दूध एवम दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।  खाद्य एवम औषधि प्रशासन के  सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा एवम प्रीति मडोरिया द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातर कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को जिले के बाहर से आने वाली मावा की गाड़ियों को इंदौर बस स्टैंड पर रोककर मावे के नमूने लेकर मिलावट की शंका के आधार पर 60 हजार रूपए मूल्य का 250 कि.ग्रा. मावा जप्त किया गया।

बडनगर क्षेत्र से आई तूफान गाड़ी को रोककर ईश्वरल गुर्जर से मावे का एक नमूना लिया और एक क्विंटल मावा जप्त किया। नामली से मोटरसाईकल से  आए कन्हैयालाल से मावे का एक नमूना लिया और 75 कि.ग्रा. मावा जप्त किया। ग्राम गुणावत से मोटर साईकल से आए रमेश मेहता से मावे का एक नमूना लिया और 75 कि.ग्रा. मावा जप्त किया। जप्त  मावा को रशीद मावा वाले के कोल्ड स्टोरेज में जॉच रिपोर्ट आने तक सुरक्षित रखवा दिया गया।

त्रिवेणी रतलाम स्थित राठौड़ दूध भंडार का निरीक्षण किया वहां पर मिल्क क्रीम का नमूना लिया और मिलावट की शंका होने पर 16 हजार रूपए मूल्य की 40 कि.ग्रा. मिल्क क्रीम जप्त कर मालिक की अभिरक्षा में रख दी गई है। त्रिवेणी में ही स्थित कुंवर नमकीन से सेव का नमूना लिया गया। इसी प्रकार रामगढ़ स्थित पटेल दूध भंडार से भैस के दूध का नमूना लिया। नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी । इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें