: कलेक्टर की अध्यक्षता में रतलाम विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्णय हुए
admin
Wed, Jul 24, 2024
रतलाम 23 जुलाई 2024/रतलाम विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल की बैठक कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों का गत जुलाई 2023 यह वृद्धि 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का लाभ दिये जाने के साथ ही कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को माह अप्रेल 2024 से वृद्धि मानदेय का लाभ दिए जाने को निर्णय लिया गया।
बैठक में नगर विकास स्कीम-02 में सम्मिलित करण नगर, राम नगर एवं आदर्श नगर की योजना क्रमांक 03 मां कालिका विहार तथा योजना क्रमांक 04, श्री परशुराम विहार में रिक्त भूखण्डों का व्ययन एमपी ऑनलाईन के माध्यम से उच्चतम बिड आमंत्रित कर किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्राधिकरण की सीईओ संजय कुमार शर्मा ने वर्ष 2024-2025 का राशि रूपये 98.24 लाख की बचत का बजट प्रस्तुत किया गया। जिसे संचालक मण्डल द्वारा सर्वानुमति से पारित किया गया।
बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम, सदस्य वन मंडलधिकारी, अनुराग सिंह कार्यपाल यंत्री लोक निर्माण विभाग, हिमांशु भट्ट आयुक्त नगर पालिका निगम, विनोवा तिवारी म.प्र. विद्युत मण्डल, एम.एल. वर्मा उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, लोक स्वास्थ्य यांत्रिका तथा आरडीए के सीईओ संजय कुमार शर्मा, कार्यपालन यंत्री सचिन हरित प्र. लेखाधिकारी राजेश उपाध्याय उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन