: रतलाम एसएसपी राहुल कुमार लोढा का तबादला, एसपी नरसिहपुर अमित कुमार होंगे रतलाम के नए एसपी
admin
Wed, Sep 11, 2024
रतलाम एस.पी राहुल कुमार लोढ़ा का मंगलवार रात अचानक ट्रांसफर कर दिया गया। रतलाम से हटाकर इन्हें एसपी रेल भोपाल बनाया गया है। नरसिंहपुर एसपी अमित कुमार को रतलाम का नया एस.पी बनाया है। आधी रात को भोपाल से जारी ट्रांसफर ऑर्डर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नए एस.पी अमित कुमार 2016 बैच के IPS अधिकारी है।

रतलाम एसपी को हटाने का कारण शनिवार रात रतलाम में गणेश प्रतिमा के जुलूस पर पथराव के बाद एक तरफा कार्रवाई से हिन्दू समाज मे रोष था और पथराव के आरोपियों पर पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई थी। मंगलवार रात करीब 8 बजे भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर राजेश बाथम से पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके अलावा संगठन स्तर पर रतलाम का मामला भोपाल तक पहुंचा था। उसी के बाद यह ट्रांसफर किया गया। देर रात गृह विभाग के सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन