Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संगठन का संकल्प पौधों को वृक्ष बनाना हमारा उद्देश्य : Video

admin

Wed, Aug 2, 2023

रतलाम 1 अगस्त 2023 मंगलवार। रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संगठन ने रेडक्रॉस द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम विरियाखेड़ी पर 40 पौधो का रोपण किया। इसमें फलदार व छायादार पौधे जैसे बड़, पीपल, नीम, अमरूद ,जामुन आदि लगाए गए ।संगठन के अध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी ने बताया पौधारोपण को संगठन ने एक प्रोजेक्ट के रूप में लिया है संगठन द्वारा निश्चित किया गया है ,आगामी 5 वर्ष तक सतत् कार्य कर पौधों को वृक्ष बनाया जाएगा।

संगठन के द्वारा  सदस्यों की एक टीम वृक्ष मित्र के रूप में बनाई गई है जो पौधों का रख रखाव करेंगे। संगठन द्वारा तय किया गया है कि आगामी 5 वर्षों तक नया पौधारोपण नहीं लगाते हुए उक्त पौधों की देखरेख किया जाएगा। आयोजन पश्चात संगठन के सभी सदस्यों द्वारा वृद्धजनों के साथ स्वल्पाहार किया गया तथा क्षेत्रीय पार्षद का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया।

संगठन के संरक्षक जयवंत कोठारी द्वारा बताया गया कि रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संगठन के  सदस्यों द्वारा 900 ₹ वार्षिक शुल्क पर 36 पौधे गोद लिए गए हैं, जो संगठन के सदस्यों का प्रकृति के प्रति लगाव प्रदर्शित करता है। क्षेत्रीय पार्षद अनीता जयेश वसावा द्वारा संगठन द्वारा किए जा रहे इस कार्य की अनुमोदना की गई एवं  यह मत प्रकट कि वृक्षारोपण के इस प्रोजेक्ट में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी ।

कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक दिलीप मित्तल, जयवंत कोठारी , संगठन अध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी एवं बाबूलाल  प्रजापत ,श्यामसुंदर शोकल , इम्तियाज भाई, विनोद कोचर, मनीष मेहता , प्रवीण सुराना , राज लूनिया , अर्पित लूनिया, विनीत वोरा , अशोक मिश्रा , संजय जैन , जयेश कोठारी आदि सदस्य उपस्थित रहे । आभार संगठन के सचिव बाबूलाल प्रजापति द्वारा माना गया। यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी ने दी।

https://youtu.be/kEdGzx2RKXw

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें