Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: रंग पंचमी के अवसर पर कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

admin

Mon, Mar 6, 2023

रतलाम 06 मार्च 2023/ रंग पंचमी त्योहार 12 मार्च के अवसर पर शहर में निकलने वाली गेर के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े संपूर्ण जिले की कानून व्यवस्था की प्रभारी रहेंगी। जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने अनुविभाग क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभारी रहेंगे। एसडीएम श्री संजीव पांडे को संपूर्ण रतलाम शहर में कानून व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी सहायता के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो 12 मार्च को प्रातः 8:00 से कार्यक्रम समाप्ति तक तैनात रहेंगे।

नियुक्त किए गए कार्यपालिक दंडाधिकारी तहसीलदार श्रीमती अनीता चोकोटिया धानमंडी से प्रारंभ होने वाली गैर कार्यक्रम समाप्ति तक एसडीएम शहर की सहायक रहेगी। गेर कार्यक्रम समाप्ति पश्चात पुलिस थाना दीनदयाल नगर अंतर्गत आने वाली संपूर्ण सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था देखेंगे। संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना धानमंडी रतलाम से प्रारंभ होने वाली गेर के अंतिम भाग की कानून व्यवस्था देखेंगे। नायब तहसीलदार श्री मनोज चौहान धानमंडी से प्रारंभ होने वाली गेर के दौरान संयुक्त कलेक्टर के सहायक रहेंगे। इसके बाद वे माणकचौक थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था देखेंगे।

तहसीलदार श्री गोपाल सोनी धानमंडी रतलाम से प्रारंभ होने वाली गेर के मध्य भाग की कानून व्यवस्था देखेंगे। गेर समाप्ति पश्चात पुलिस थाना स्टेशन रोड अंतर्गत कानून व्यवस्था देखेंगे। नायब तहसीलदार श्री कुलभूषण शर्मा धानमंडी से प्रारंभ होने वाली गेर के दौरान तहसीलदार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी रतलाम ग्रामीण के सहायक रहेंगे। गेर कार्यक्रम समाप्ति पश्चात पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत कानून व्यवस्था देखेंगे। नायब तहसीलदार सुश्री पीहू कुरील पुलिस कंट्रोल रूम पर तैनात रहेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें