: लौट रहा अमृतसागर बगीचा का वैभव नगर निगम लगाएगा 49 हजार पौधे
admin
Sat, Jun 10, 2023
रतलाम 9 जून । महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल द्वारा रतलाम नगर को हरियाली से आच्छदित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें वार्ड का बगीचा हो या सड़क का डिवाइडर, सभी स्थानों पर पर्याप्त ग्रीनरी की जा रही है। गत वर्ष नगर निगम द्वारा शहर में 13500 पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष भी 49000 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अमृतसागर बगीचा का बैभव फिर से लौट रहा है। 49000 पौधों में 17000 पौधे छायादार एवं 32000 पौधे शौभादार शहर के बगीचों एवं डिवाइडर पर लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मध्यप्रदेश के 16 नगर निगमों में ग्रीन इंडेक्स सूचकांक की प्रतिस्पर्धा में भी रतलाम नगर निगम टाप 3 अपनी जगह बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। जिसके परिणाम आने वाले समय में आ सकते हैं। माननीय महापौर जी के ग्रीन रतलाम एवं क्लीन रतलाम के विज़न पर निगम तेजी से काम कर रहा है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन