Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

आवासीय क्षेत्र से गैस गोदामों को स्थानांतरित करने के निर्देश : 2 माह में स्थानांतरित नहीं करने पर किए जाएंगे गोडाउन सील

Raj Kumar Luniya

Mon, Jul 14, 2025

रतलाम 13 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा 4 गैस एजेंसीज श्री अमित अग्रवाल एवं श्रीमती कविता अग्रवाल ललित गैस सर्विस इंडियन गैस डीलर, श्री रमेश पीपाड़ा प्रोपराइटर अल्फा गैस सर्विस इंडेन गैस डीलर, श्रीमती सरिता पीपाड़ा प्रोपराइटर अंशुल इंडियन इंडियन गैस डीलर, श्री योगेश शर्मा एवं श्री जय प्रकाश शर्मा पार्टनर रतलाम गैस कंपनी एचपी गैस डीलरो को अंतिम नोटिस जारी किए गए।

इन गैस एजेंसी के गोदाम रतलाम नगर के मध्य होकर आवासीय क्षेत्र में निर्मित है पूर्व में जब गैस गोदाम निर्मित किए गए थे तब यह स्थान आबादी क्षेत्र में नहीं था। वर्तमान में गैस गोदाम के आसपास घनी आबादी बाग कॉलोनी भी बनी हुई है। गोदाम के आसपास से प्रतिदिन अधिकांश भारी वाहनों एवं लोगों का आवागमन होता रहता है। अचानक आग लगने के कारण भयावह स्थिति निर्मित हो सकती है।

पूर्व में प्रेषित पत्रों के माध्यम से नियम अनुसार भूमि मिलने के उपरांत विस्फोटक विभाग से लाइसेंस एवं और संबंधित विभागों से अनुमति मिलने के उपरांत एलपीजी गोडाउन निर्माण/स्थानांतरण, विस्फोटक लाइसेंस आदि प्रक्रिया के लिए उपयुक्त समय चाहा गया था किंतु एक वर्ष व्यतीत होने के पश्चात भी गैस एजेंसियों द्वारा अब तक आवासीय क्षेत्र में निर्मित गैस गोदामों को स्थानांतरित नहीं किया गया है जो अत्यंत आपत्तिजनक है।

उक्त निर्देशों के बाद भी उक्त एजेंसियों द्वारा गैस गोदाम को स्थानांतरित करने में रुचि नहीं दर्शाई है और ना प्रगति से अवगत कराया है। अंतिम अवसर देते हुए कलेक्टर श्री बाथम ने निर्देशित किया है कि शहर के मध्य स्थित आवासीय क्षेत्र में दो माह में उक्त गैस गोदाम को स्थानांतरित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जावे अन्यथा उक्त गैस गोदाम सील कर उक्त स्थल से गैस आपूर्ति रोक दी जाएगी। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में दंडात्मक कार्यवाही एवं अभियोजन के लिए गैस एजेंसियां व्यक्तिगत रूप से उत्तरदाई होगी।

Tags :

कलेक्टर_रतलाम

आवासीय क्षेत्र

स्थानांतरण

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें