Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

: बच्चों की शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता : जनसुनवाई में आये बच्चे को उनके स्कूल में दाखिला दिलवाया

admin

Tue, Feb 28, 2023

रतलाम 28 फरवरी 2023/ बच्चों की शिक्षा के प्रति कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता मंगलवार 27 फरवरी की जनसुनवाई में पुनः देखने को मिली, जब हॉट रोड से आए बच्चे को उसके स्कूल में फीस के अभाव में बाहर निकाल दिया तो कलेक्टर ने स्कूल संचालक को जनसुनवाई में बुलवाया उससे कहा कि बच्चे की फीस रेडक्रॉस से दी जाएगी, बच्चे को पुनः स्कूल में एडमिशन दिलवाया। जनसुनवाई में बालक अहद अपनी माता के साथ आया था। कलेक्टर के अलावा और सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री संजीव पांडे, डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार श्रीमती अनीता चोकोटिया ने भी जनसुनवाई की। इस दौरान 63 आवेदन प्राप्त हुए जिन पर विभागों को दिशा निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में जावरा के दिलीप सूर्यवंशी द्वारा कमजोर आर्थिक परिस्थिति का हवाला देते हुए रोजगार के लिए गुमटी लगाने की इजाजत मांगी गई। आवेदन निराकरण के लिए जावरा नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया। जावरा तहसील के ग्राम पिपलियाजोधा का किसान लतीफ खान पिता अजमेर का द्वारा आवेदन दिया गया कि वह जीवित है परंतु राजस्व विभाग द्वारा बेनेफिशरी स्टेटस में उसको मृत बताए जाने के कारण किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा तत्काल जावरा एसडीएम को दूरभाष पर निर्देशित किया गया कि गलती सुधारी जाकर किसान को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलवाया जाए।

इसी प्रकार सुभाष नगर निवासी मंजूनाथ द्वारा उसके पति की मृत्यु की जानकारी देते हुए आवेदन दिया कि मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हो पा रहा है। समस्या निराकरण के लिए कलेक्टर द्वारा नगर निगम को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में रतलाम की राज बाग कॉलोनी के विकास कुमार जाट द्वारा शिकायत की गई कि उनकी कॉलोनी के प्लॉट नंबर 121 में अवैध रूप से छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है जिससे आसपास के लोगों की शांति व्यवस्था भंग होगी। निगम द्वारा अवैध अनुमति भवन निर्माण की दी गई है उसे तत्काल निरस्त कर अवैध निर्माण रोका जाए। कलेक्टर ने शिकायत पर आयुक्त नगर निगम को आवश्यक निर्देश जारी किए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें