Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: आनंद उत्सव के साथ शास्त्री नगर सिटी फोरलेन का हुआ लोकार्पण, महापौर श्री पटेल ने दी भजन पर प्रस्तुति : Video

admin

Mon, Jun 19, 2023

रतलाम 18 जून 2023। शहर के शास्त्री नगर फोरलेन पर सिटी फोरलेन व सेंट्रल लाइटिंग का भव्य शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल ने आनंद उत्सव के साथ किया। आनंद उत्सव का आयोजन "विकास की बात, फन तथा मस्ती के साथ" थीम पर किया गया था। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रीय पार्षद मनीषा विजयसिंह चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि शास्त्री नगर फोरलेन पर सेंट्रल लाइटिंग के साथ डिवाइडर में वृक्षारोपण किया गया है। वृक्षों की सुरक्षा करना और उन्हें पल्लवित करना सबका दायित्व है।कॉलोनीवासी इस कार्य में जब तक रूचि नहीं लेंगे, तब तक यह प्रयास सार्थक नहीं होगा। बडे़ शहरों में कारपोरेट भी यह कार्य करते है। भविष्य में रतलाम में भी ऐसे कार्य में कारपोरेट आगे आएंगे, लेकिन तब तक आमजनता को यह जिम्मेदारी निभाना होगी। विकास के इस दौर में रतलाम में हमने कई कामों को आगे बढ़ाया है। फोरलेन बनने से इस क्षेत्र में संपत्ति के दाम बढ़ेंगे। इस क्षेत्र में मंडी लग रही है, जिसे जल्द ही अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भेजा है। मंडी की भूमि पर भविष्य में कॉम्प्लेक्स बनाएंगे। रतलाम में विकास का यह क्रम जारी रहेगा। नगर को महानगर बनाएंगे।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम के विकास का जो मॉडल विधायक जी और हमने तैयार किया है, उसके तहत नगर का कायाकल्प कर रहे है। आने वाले समय में रतलाम नए स्वरूप में नजर आएगा। नगर की स्वच्छता आपके हाथ में है। हमारे शहर की जनता की सोच स्मार्ट है। हम विकास की सौगात आपको देते रहेंगे। शास्त्री नगर में आयोजित आनंद उत्सव में फन एवं मस्ती के नजारे दिखाई दिए। यहां फूड जोन के साथ शहरवासियों के लिए नृत्य, गीत, खान-पान, खेल, राइडिंग, लाइट शो आदि कई आकर्षण रहे। आनंद उत्सव के दौरान मंच पर शहर में 9 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों का प्रजेंटेशन भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया।

अंत में महापौर प्रहलाद पटेल ने आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ गीत की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। विधायक श्री काश्यप ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर आनंद उत्सव में शामिल हुए सदस्यों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन सिटी इंजीनियर सुरेश चंद्र व्यास ने किया। आभार सहायक यंत्री श्याम सोनी ने माना।

https://youtu.be/sSUNhRTe2O4

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें