Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: श्री थावरचंद गहलोत ने किया निजी चिकित्सालय का शुभारंभ

admin

Sun, Mar 19, 2023

रतलाम 18 मार्च 2023/ रतलाम भ्रमण पर आए कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने रतलाम में एक निजी चिकित्सालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रतलाम विधायक श्री चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गहलोत, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के चेयरमैन श्री भरत बैरागी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पाटीदार, सीएसपी श्री हेमंत चौहान, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेंद्र पाटीदार, श्री शांतिलाल पाटीदार तथा पाटीदार समाज के बड़ी संख्या में गणमान्यजन आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने चिकित्सालय संचालन कर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए सदैव मानवता की सेवा में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय मानव सेवा का बेहतरीन उदाहरण होते हैं जहां से बीमार व्यक्ति स्वस्थ होकर खुशी लेकर लौटता है।

विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने  अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम शहर सकारात्मक रूप से बदल रहा है। शिक्षा, चिकित्सा तथा अन्य सेवाओं की उपलब्धता में रतलाम अब अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रहा है। शहर में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध है। विभिन्न क्षेत्रों में समग्र विकास और विकसित रतलाम की निश्चित रूप से  पूरे देश में अपनी एक विशेष पहचान स्थापित होगी।

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने भी अपने उद्बोधन में शुभकामनाएं देते हुए मानवता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने की बात कही। विधायक श्री दिलीप मकवाना, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, पूर्व विधायक श्री जितेन्द्र गहलोत ने भी अपने उद्बोधन में शुभकामनाएं दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें