Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: बहन ने निभाया राखी का फर्ज : भाई को किडनी दान कर दिया जीवन दान

admin

Fri, May 17, 2024

बहन द्वारा भाई के लिए किडनी दान देने के प्रकरण की स्वीकृति दी

रतलाम : डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज रतलाम की संभागीय अंगदान प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति के द्वारा तत्काल बुलाई बैठक में बहन द्वारा भाई को अंगदान स्वीकृति देने का प्रसंग आया है| जिसमें अंगदान करने वाली बहन द्वारा अपने भाई को किडनी दिया जा रहा है |

बैठक शुरू होने पर समिति सदस्यों ने किडनी दान देने व लेने की जानकारी के सभी आवश्यक दस्तावेज देखें एवं कमियां को दूर करते हुए उसी आधार पर अंग प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान करी|
डीन डॉ अनीता मुथा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ जिले के गिरीश शर्मा पिता परमानंद शर्मा, उम्र 57 वर्ष निवासी जिला राजगढ़, (संभाग भोपाल) को किडनी देने का बहन शकुंतला शर्मा पति राजेंद्र प्रसाद निवासी उज्जैन द्वारा देने का प्रकरण समिति के समक्ष रखा गया| परिवार के उपस्थित पति राजेंद्र प्रसाद, भाई उत्तम शर्मा, विजय शर्मा एवं बहन प्रभा शर्मा से परिवार एवं प्रकरण की पूर्ण जानकारी ली तत्पश्चात सभी सदस्यों ने उक्त प्रकरण को स्वीकृति प्रदान करी|
समिति सदस्य समाजसेवी गोविंद काकानी ने परिवार की आर्थिक स्थिति देखते हुए उन्हें विधायक, सांसद एवं मध्य प्रदेश शासन से कहां-कहां से सहायता मिल सकती है और उसमे लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी| अस्पताल में भर्ती मरीज गिरीश शर्मा से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चल रहे इलाज की जानकारी भी सदस्यों की उपस्थिति में ली गई |

डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज रतलाम की संभागीय अंगदान प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य डीन डॉ अनीता मुथा , मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर, विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग डॉक्टर डॉ महेंद्र चौहान, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ नीलम चार्ल्स, समाजसेवी गोविंद काकानी, समाज सेविका श्रीमती मनीषा ठक्कर , नोडल अधिकारी डॉ अतुल कुमार के द्वारा प्रकरण बिना परेशानी के स्वीकृति देने मरीज एवं परिवार द्वारा समिति डॉक्टर एवं सदस्यों का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि हम यहां बहुत घबराते हुए आए थे परंतु इतनी आसानी से कार्य हुआ सोचा नहीं था| इसी के साथ समिति द्वारा आर्थिक मदद कैसे ली जाए जानकारी से चिंता बहुत कम हो गई |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें