फुटकर व्यवसायियों को महापौर परिषद ने दी बड़ी राहत : छोटे फल एवं सब्जी व्यवसाई को नहीं देना होगा बाजार बैठक शुल्क
Raj Kumar Luniya
Wed, Jul 9, 2025
रतलाम 9 जुलाई । महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में नगरीय क्षेत्र रतलाम में 3 बाय 5 स्क्वेयर फीट के एरिया में जमीन बैठक कर सब्जी व फल विक्रय करने वाले फुटकर व्यवसायियों से शुल्क नहीं लिये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
आयोजित महापौर परिषद की बैठक में निर्णय लिया कि चलित ठेले पर सब्जी विक्रय करने वाले वालो से 30 के स्थान पर 20 रूपये प्रतिदिन व फल विक्रेताओं से 50 के स्थान पर 30 रूपये प्रतिदिन शुल्क लिया जायेगा।
इसके अलावा नगर के विभिन्न स्थानों पर संचालित खानपान व अन्य दुकानों से 10 बाय 10 के एरिया हेतु 1 रूपये प्रति स्क्वेयर फीट व इससे अधिक होने पर 2 रूपये प्रति स्क्वेयर फीट प्रतिदिन के मान से लिया जायेगा। वर्ष 2016 में यह राशि 2 रूपये स्क्वेयर फीट था जिसमें महापौर परिषद ने कमी करते हुए 1 रूपये प्रति स्क्वेयर फीट करते हुए फुटकर व्यवसायियों को राहत प्रदान की है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गय कि ऐसे दुकानदार जो कि अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण व्यवसाय करते हैं उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला जायेगा तथा पार्किंग लाईन से बाहर वाहन खड़े करने वालो पर चालानी कार्यवाही की जायेगी।
इसके अलावा आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, नालो की सफाई, जल वितरण के दौरान गन्दे पानी की समस्या आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर महापौर परिषद द्वारा चर्चा की गई।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त अनिल भाना, कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, अनवर कुरेशी, राहूल जाखड़, प्रभारी स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, उपयंत्री बी.एल. चौधरी, मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।
Tags :
नगर_निगम_रतलाम
महापौर_रतलाम
महापौर_परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन