Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: एसपी एवं कलेक्टर ने 250 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

admin

Sat, Oct 21, 2023

आगामी विधानसभा चुनाव एवं त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा एवम कलेक्टर रतलाम श्री भास्कर लक्षकार द्वारा आज दिनांक 21.09.23 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री अभिलाष भलावी, शहर के थाना प्रभारियों व पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर नागरिकों से जनसंवाद किया। पुलिस अधीक्षक श्री लोढा द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत नागरिकों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने के साथ ही आगामी त्योहारों (नवरात्री, दशहरा आदि) शांति एवं सद्भाव पूर्वक मनाए जाने की अपील की।

फ्लैगमार्च शाम 5 बजे पुराने पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर पोलोग्राउंड, कालिका माता, शनि गली, सूरजपौर, महलवाडा, नाहरपुरा, घासबाजार, चौमुखी पूल, चांदनी चौक, तोपखाना, आबकारी चौराहा, शाहिद चौक, न्यू रोड होते हुए पुराने कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री अभिलाष भलावी, थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक भुवानीराम वर्मा, थाना प्रभारी माणक चौक श्री मति प्रीति कटारे, थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार गडरिया, थाना प्रभारी आई ए रतलाम राजेन्द्र वर्मा, रक्षित निरीक्षक रतलाम जगदीश पाटिल, सूबेदार कैलाश बघेल, सहित शहर के चारो थाने के बल एवं आईटीबीपी कंपनी सहित कुल 250 पुलिस कर्मीचारी/ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें