Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: चल समारोह पर पथराव, पुलिस द्वारा बल प्रयोग, प्रकाश मेड़ा की संदेहास्पद मृत्यु के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी

admin

Sat, Sep 14, 2024

रतलाम मप्र 13 सितंबर 2024। दिनांक 7 सितंबर को उकाला रोड रतलाम की गणेश स्थापना समिति के चल समारोह पर पथराव तथा 7 एवं 8 सितंबर की मध्य रात्रि को मोचीपुरा क्षेत्र में पथराव तथा पुलिस द्वारा बल प्रयोग एवं 9 सितंबर को प्रकाश मेड़ा निवासी होमगार्ड लाइन रतलाम की संदेहास्पद मृत्यु लाठी चार्ज से उक्त घटना के संबंध में परिस्थितियों तथा जन आक्रोश को देखते हुए घटना की जांच हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री राजेश बाथम ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री आर एस मंडलोई जांच अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांच के बिंदु निम्नानुसार रहेंगे इसके अंतर्गत 7 सितंबर को पथराव की घटना तथा 7 एवं 8 सितंबर की मध्य रात्रि मोचीपुरा क्षेत्र में पथराव एवं बल प्रयोग की घटना किन परिस्थितियों में हुई और उसके क्या कारण है दिनांक 7 एवं 8 सितंबर के मध्य रात्रि को पथराव एवं बल प्रयोग की घटना के लिए कौन-कौन उत्तरदाई है क्या पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया गया अथवा नहीं और क्या पुलिस कर्मियों द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज एवं अभद्र व्यवहार किया गया है उक्त के लिए कौन-कौन उत्तरदाई है क्या दिनांक 9 सितंबर को श्री प्रकाश मेड़ा की मृत्यु संदेहास्पद थी और मृत्यु का कारण क्या था श्री प्रकाश मेड़ा की मृत्यु के लिए कौन उत्तरदाई है इस प्रकार की घटना की भविष्य में पुनरावृति नहीं हो इस हेतु सुझाव इसके अलावा अन्य सुसंगत बिंदु जो जांच अधिकारी उचित समझता हो जांच अधिकारी उक्त जांच उपरांत एक माह की समय अवधि में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें