Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन

Raj Kumar Luniya

Sat, Jun 27, 2026

शहर के वार्ड क्रमांक 41 स्थित भरावा की कुई क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्तों से निजात मिलने वाली है। यहाँ की दो प्रमुख गलियों के सीमेन्टीकरण कार्य का शुभारंभ शनिवार को महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा विधिवत् भूमि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, महापौर परिषद सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद दिलीप गांधी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

​लागत और नागरिकों को सुविधा : भूमि पूजन के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया: वार्ड क्रमांक 41 के आचार्य तुलसी मार्ग (भरावा की कुई) क्षेत्र की दो गलियों का सीमेन्टीकरण कार्य कुल 4.50 लाख की लागत से स्वीकृत किया गया है। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या दूर होगी।"

​महापौर की नागरिकों से भावुक अपील: पर्यावरण और जल संरक्षण पर दिया जोर : विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही महापौर ने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शहरवासियों से दो बेहद महत्वपूर्ण अपील कीं:

​'पौधे को बच्चों की तरह पालें': महापौर ने कहा कि रतलाम को हरा-भरा बनाने के लिए इस बारिश में हर नागरिक कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे पेड़ बनने तक अपने बच्चों की तरह सींचें और उसकी देखभाल करें।

​वॉटर हार्वेस्टिंग और जल बचत: भू-जल स्तर को सुधारने के लिए उन्होंने सभी से अपने भवनों पर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने और पेयजल का अपव्यय (बर्बादी) रोकने का आग्रह किया।

​ये रहे उपस्थित: इस गरिमामयी भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड संयोजक नितेश तलेरा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के व्यापारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे, जिन्होंने विकास कार्य शुरू होने पर हर्ष व्यक्त किया।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें