Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: रतलाम जिले के हर गांव में बनेगी नल जल योजना, हर घर को मिलेगा नल से जल : सांसद श्री डामोर

admin

Wed, Jun 21, 2023

रतलाम 21 जून 2023/ रतलाम जिले के भ्रमण पर आए रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री गुमान सिंह जी डामोर ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पलसोड़ा में दो करोड़ 21 लाख रुपए लागत की नल जल योजना का भूमि पूजन किया। इसी प्रकार ग्राम पल्दुना में 1 करोड़ 27 लाख 28 हजार रुपए लागत की नल जल योजना का एवं ग्राम पलाश में 2 करोड़ 35 लाख 99 हजार रुपए लागत की नल जल योजना का भूमि पूजन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती भारती पाटीदार, सरपंच रेखाबाई मईडा, दिनेश धाकड़, आशीष धाकड,़ बाबूलाल कर्णधार, पीके गोगादेव कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री नरेश कुंवाल, जिला जल सलाहकार आनंद व्यास, राजेंद्र पाटीदार आदि उपस्थित थे।

सांसद श्री डामोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संवेदनशीलता के साथ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की समस्या को समझकर हल के लिए जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है, इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का जीवन अब आसान हो गया है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं की समस्याओं को हल करने के लिए उज्जवला योजना भी क्रियान्वित की है जिसमें निशुल्क गैस कनेक्शन महिलाओं को प्रदान किए गए हैं। श्री डामोर ने कहा कि जिन स्थानों पर भूमिगत जल उपलब्ध नहीं है वहां पर माही नदी के जल से योजना बनाकर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। ठेकेदारों को भी हिदायत दी कि गुणवत्ता युक्त कार्य करें, समय सीमा में काम पूरा करें। प्रारंभ में कार्यपालन यंत्री श्री गोगादे ने योजना की जानकारी दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें